21 उपभोक्ताओं की बिजली कटी
जशपुरनगर|विद्युत विभागने अपने करोड़ों रुपए की वसूली के लिए लाइन विच्छेदन का कार्य तेज कर दिया है। शुक्रवार को विभाग के कर्मचारियों ने शहरी क्षेत्र में अपना अभियान चलाया। सहायक यंत्री एसके भगत ने बताया कि जशपुर शहर में शुक्रवार को ऐसे 21 उपभोक्ताओं का लाइन विच्छेदन किया गया है, जो वर्षों से बिजली बिल का भुगतान नहीं कर रहे थे। इनसे विभाग को 1 लाख 85 हजार 318 का बिल बकाया था, वहीं लाइन विच्छेदन अभियान के दौरान 19 लोगों ने अपना बकाया बिल पटाया। इससे विभाग को 1 लाख 51 हजार 300 रुपए की वसूली भी हुई है।