- Hindi News
- शिविर में मौके पर ही निबटे 78 आवेदन, 13 विभागों को दिए
शिविर में मौके पर ही निबटे 78 आवेदन, 13 विभागों को दिए
विकासखंडकांसाबेल के ग्राम पंचायत केनाडांड़ के प्राथमिक शाला प्रांगण में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 91 आवेदन प्राप्त हुए। शिविर में 78 आवेदनों को मौके पर ही निराकृत किया गया। लंबित 13 आवेदन पत्र को संबंधित विभाग के अधिकारियों को कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
शिविर में मैदानी विभाग के अधिकारियों द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणजनांे को दी गई। शासन की योजनाओं से हितग्राहियोंं को लाभान्वित किया गया। जनपद पंचायत से राष्ट्रीय परिवार सहायता अन्तर्गत 7 हितग्राहियो को 20-20 हजार रुपए का चेक वितरण किया गया। कृषि विभाग द्वारा शाकम्भरी योजनांतर्गत 3 हितग्राहियों को डीजल पम्प 75 प्रतिशत अनुदान पर प्रदाय किया गया। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना अन्तर्गत 10 हितग्राहियों को 42 हजार रुपए का पैडी मार्कर, अम्पिलावीडर, साइकल व्हील, सीडट्रिटिंग ड्रम, हसियां, कोनोकीडर, पेड़सीडर, सोयावीन वीडर, हस्त चलित स्पेयर, फूट स्प्रेयर कृषि यंत्र प्रदाय किया गया। उद्यान विभाग द्वारा 10 हितग्राहियों को मिर्ची बीज मिनीकिट्स का निःशुल्क वितरण किया गया। स्वास्थ्य विभाग से 15 हितग्राहियों को निःशुल्क छड़ी वितरण किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 8 बच्चांे का अन्न प्रासन्न एवं 10 गर्भवती माताओं का गोद भराई रस्म कराई गई वन विभाग द्वारा 4 हितग्राहियों को 6990 रुपए का चेक वितरण किया गया। जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जीरमीना पैकरा ने जनसमस्या निवारण शिविर में उपस्थित ग्रामीणजनों को संबोधित करते हुए कहा कि विभागीय अधिकारियों द्वारा योजनाओं की जानकारी का लाभ आवश्यक उठाए। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जेपी. मौर्य ने कहा कि ग्रामीण जनता जितने भी विभाग के द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई है, उसको समझे और उसका लाभ ले।
श्री मौर्य ने कहा कि आप अपने अधिकार की मांग करें। अपनी समस्याओं को विभाग प्रमुख को बताए यदि ग्राम की समस्या है तो ग्राम सभा की बैठक में रखे और उस समस्या को स्वयं हल करें। जैसे स्कूल की मरम्मत, आंगनबाड़ी की मरम्मत, नये भवन की निर्माण आदि कराना हो तो आप इस समस्या का हल कर सकते है। आपके गांव, घर में कुपोषित बच्चें है तो उसको आप आंगनबाड़ी केन्द्र भेंजे, ताकि उसको पौष्टिक आहार प्रदान किया जा सके और उसका इलाज स्वास्थ्य विभाग