- Hindi News
- पहाड़ी कोरवा, बिरहोर जनजाति बाहुल्य क्षेत्र में लगेगा विशेष स्वास्थ्य शिविर
पहाड़ी कोरवा, बिरहोर जनजाति बाहुल्य क्षेत्र में लगेगा विशेष स्वास्थ्य शिविर
दवाओं की थोक खरीदी ना करें: कलेक्टर, नये साल से जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में दंत चिकित्सा सेवा शुरू होगी
भास्करन्यूज|जशपुरनगर
कलेक्टरहिम शिखर गुप्ता ने शुक्रवार को जिला कार्यालय के सभा कक्ष में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए जिला चिकित्सालय सहित सभी खंड चिकित्सा अधिकारियों को हिदायत दी है कि वे थोक में दवाओं की खरीदी करें। साथ ही क्वालिटी टेस्टिंग के उपरांत ही आवश्यकतानुसार दवाएं खरीदें। उन्होंने कहा है कि छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कार्पोरेशन में जो दवाएं उपलब्ध हों, वे दवाएं बाजार से नहीं खरीदी जाएं।
विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा केे दौरान कलेक्टर ने जिले में पहाड़ी कोरवा बाहुल्य एवं बिरहोर जनजाति बाहुल्य क्षेत्रों में एक-एक विशाल स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने के निर्देश दिये हैं। ये शिविर तीन दिवसीय होंगे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को जल्द इन दो शिविरों को आयोजित करने के लिये निर्देशित किया गया है।
कलेक्टर ने बैठक में स्वास्थ्य कार्यक्रमों और विभिन्न गतिविधियों के लिये प्राप्त राशि के उपयोग की समीक्षा की। उन्होंने जिला अस्पताल के सिविल सर्जन को निर्देशित किया कि आई.ए.पी. के तहत जिला अस्पताल को दस लाख रुपए की राशि आबंटित की गई है, इससे उपयोगी चिकित्सा सामग्री ही खरीदी जाए राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान बताया गया कि स्कूलों में जाकर बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है और लगभग 34 हजार बच्चों का परीक्षण किया जा चुका है। कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग के वाहनों की लॉग बुक नियमित रूप से संधारित करने कहा है। बैठक में बताया गया कि जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में डेंटल चेयर गई है। कलेक्टर ने नये साल से सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में दांत संबंधित चिकित्सा सुविधा शुरू करने के निर्देश दिये हैं। जिला अस्पताल परिसर में एक साथ स्टाफ नर्सों के रहने की व्यवस्था के लिये कलेक्टर ने ट्रांजिट हॉस्टल जैसा भवन लेने कहा है। उन्होंने मितानिनों को चरणबद्ध प्रशिक्षण देने कहा है। आगामी जनवरी एवं फरवरी माह में पल्स पोलियो अभियान के लिये तैयारी शुरू करने के निर्देश दिये हैं। कलेक्टर ने जीवन दीप समिति की बैठक नियमित रूप से करने की हिदायत दी है। बैठक में सभी बीएमओ ने बताया कि प्रति सोमवार को सुपरवाइज