- Hindi News
- आॅडिशन कुनकुरी में आज, 350 से अधिक प्रतिभागी
आॅडिशन कुनकुरी में आज, 350 से अधिक प्रतिभागी
जशपुरनगर|वाइस ऑफजशपुर के पहले ऑडिशन के लिए कुनकुरी के युवाओं में जबरदस्त उत्साह है। जिले में गायन के क्षेत्र में प्रतिभाओं की तलाश करने एकेएस ग्रुप वाइस ऑफ जशपुर का आयोजन कर रहा है। जिसका पहला ऑडिशन कुनकुरी के एकेएस क्लब, मंगल भवन के पास होगा। 14 दिसंबर को होने वाले इस ऑडिशन के लिए करीब 350 से अधिक प्रतिभागियों का पंजीयन किया गया है। गायक-गायिका प्रतिभागियों का ऑडिशन लेने खैरागढ़ के विशारद नागेंद्र साय, जशपुर के गायक सोनू पांडेय एवं ड्रम प्लेयर अभिषेक शर्मा वहां मौजूद रहेंगे। वाइस ऑफ जशपुर स्पर्धा 18 साल से कम उम्र के युवक-युवतियों के लिए है। आयोजक संस्था ने इसके लिए तीन अलग-अलग स्थानों पर ऑडिशन लेगी। पहला ऑडिशन 14 दिसंबर को कुनकुरी में होगा। इसके बाद दूसरा ऑडिशन 16 दिसंबर को पत्थलगांव एवं तीसरा ऑडिशन 21 दिसंबर को जशपुर में होगा। उल्लेखनीय है कि जिले में गायकी के क्षेत्र में कई प्रतिभाएं हैं। उचित मंच अवसर के अभाव में कई प्रतिभाएं सामने नहीं पाती हैं।
एकेएस ग्रुप के ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से स्थानीय गायक कलाकारों को एक मंच उपलब्ध हो रहा है। जिससे प्रतिभाएं भी सामने रहीं हैं। उनके इस कार्यक्रम की सराहना सभी लोग कर रहे हैं। कुनकुरी में होने वाले ऑडिशन के लिए कुनकुरी इकाई के अध्यक्ष उमेश जिंदल, उपाध्यक्ष अरविंद साय, गोविंद शर्मा सहित अन्य सदस्य जुटे हुए हैं। इस आयोजन के लिए जगदीश आपट, सुरेश पारीक, संतोष चौधरी बबलू मुंदड़ा का विशेष मार्गदर्शन मिल रहा है।