क्रिसमस के तैयारी में जुटे मसीही समाज
{ दुकानदारों ने भी की तैयारी
{मंगाए सांता क्लाज सजावटी सामान
भास्करन्यूज | जशपुरनगर
इसाईसमुदाय के लोग क्रिसमस को उल्लास के साथ मनाने की तैयारी में जुट गए हैं। घरों एवं गिरजा घरों को खूबसूरत ढंग से सजाने की तैयारी चल रही है।
वहीं मसीहियों के सबसे बड़े पर्व को लेकर दुकानदारों ने भी तैयारी कर रखी है। दुकानदार सांता क्लॉज, प्रभु की मूर्तियों सहित सजावटी सामान दुकानों में मंगा चुके हैं। इसकी बिक्री आने वाले दो-चार दिनों में तेज होने की संभावना है। क्रिसमस करीब आते ही इसाई समुदाय के लोग हर्षोल्लास के साथ इस पर्व को मनाने की तैयारी में जुट गए है। इस पर्व की तैयारी में नगर के साथ साथ ग्रामीण इलाके में रहने वाले इसाई समुदाय के लोग भी पूरी तरह से जुटे हुए हैं अपने घरों की साफ-सफाई गिरजा घरों को खूबसूरत ढंग से सजाने का काम इन दिनों जोर-शोर से चल रहा है। यहां दिसंबर महीने के पहले सप्ताह से ही नगर में क्रिसमस के ़सामानों से दुकानें सजने लगती है समानों की बिक्री भी शुरू हो जाती है। इस साल अभी कुछ दुकानें ही सजी हैं। आने वाले दिनों में और दुकानें सजने की संभावना है। दुकानदारों ने क्रिसमस में बिकने वाले सामान क्रिसमस ट्री, स्टार, सजावटी फूल गुलदस्तों सहित अनेक फैंसी आयटमों का स्टाक मंगा लिया है। रंग-बिरंगे स्टार ग्राहकों को अभी से आकर्षित कर रहे हैं। व्यवसायी बिजेंद्र सिंह बिज्जू ने बताया कि पिछले वर्ष इलेक्ट्रानिक झूमर , क्रिसमस ट्री, क्रिसमस स्टार की बिक्री ज्यादा हुई थी। वहीं इस वर्ष सांताक्लाज सहित इलेक्ट्रानिक सजावटी सामान को लोग पसंद करेंगे।उन्होंने बताया क्रिसमस में मुख्य रूप से साज सज्जा की वस्तुओं की बिक्री ज्यादा होती एवं सबसे अधिक बिक्री क्रिसमस स्टार की होती है क्योंकि ग्रामीण भी क्रिसमस के लिए क्रिसमस स्टार को अवश्य खरीदते है।
क्रिसमस मनाने के लिए महानगरों से गृहग्राम की ओर रवाना होते लोग।
बसों में बढ़ी भीड़
क्रिसमसएवं नववर्ष के नजदीक आते ही बसों में भीड़ बढ़ जाती है। उल्लेखनीय है कि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले इसाई समुदाय के अधिकांश लोग मुंबई, गोवा, कोलकाता, हैदराबाद, जम्मू के अलावा देश के अन्य शहरों महानगरों में रह कर नौकरी करते हैं। वे प्रतिवर्ष क्रिसमस के आते ही वे अपने परिवार के साथ क्रिसमस मानने अपने गृह ग्राम आते हैं। इससे नगर के बस