पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्रामीण की हत्या मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

ग्रामीण की हत्या मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लाठीऔर डंडे से पिटाई कर ग्रामीण की हत्या करने वाले चारो आरोपियों को बगीचा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक बाल अपचारी और एक महिला शामिल है।

बगीचा के थाना प्रभारी गंभीर दास सोनवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि बगीचा ग्राम पंचायत सारूढाप के नवापारा गांव में मृतक बालेश्वर राम (30) पिता रायमोहन नगेशिया का भाई सुमेत राम शुक्रवार को शाम सात बजे के आसपास खेत से अपने घर रहा था.इस दौरान बोरिंग में खड़ी पुलमईत बाई ने उसके ऊपर पानी फेंक दिया। इस घटना के बाद सुमेत राम पुलमईत बाई के बीच विवाद शुरु हो गया।देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी पुलमईत,कमल राम,मुकेश राम मनमोहन मिलकर सुमेत की पिटाई करने लगे अपने भाई को पीटता हुआ देख मृतक बालेश्वर बीच बचाव करने के लिए मौके पर पंहुचा जहां बीच बचाव करते समय डंडा उसके सिर पर लग गया और वह गिर पड़ा जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।मृतक के भाई सुमेत की रिपोर्ट पर बगीचा पुलिस आरोपी फुलमईत,कमलराम,मुकेश राम मनमोहन के खिलाफ भादवि की धारा 302,34 के तहत जुर्म दर्ज किया था। अपराध दर्ज करने के बाद सभी आरोपियों को बगीचा पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया है।