- Hindi News
- आपातकालीन सेवाओं के फोन नंबर डाॅयल करते रहिए, नहीं लगेंगे
आपातकालीन सेवाओं के फोन नंबर डाॅयल करते रहिए, नहीं लगेंगे
कोईमहिला मुसीबत में हो, किसी के घर में आग लग जाए, तो आप लाख अापातकालीन सेवाओं के नंबर डायल करते रहें, फोन नहीं लगेगा। पुलिस विभाग के 100 नंबर को छोड़कर यहां आपातकालीन सेवाओं के टेलीफोन नंबर हर समय बंद रहती है। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अग्निशमन, चिकित्सा, महिला हेल्प लाइन के टेलीफोन नंबर लंबे समय से काम नहीं कर रहे हैं।
स्कूली छात्राओं और अन्य युवतियों की मदद के लिए शुरू किया गया।पुलिस विभाग का 1091 नंबर हर समय आउट ऑफ आर्डर का रहता है। इस नंबर में डायल करने से केवल बीप-बीप टोन ही सुनाई पड़ता है। महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा के लिए ही महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा टोल फ्री नंबर 18002333666 की भी यही स्थिति है। इस नंबर में भी कॉल करने पर केवल बीप टोन ही सुनाई पड़ती है। इन दिनों युवतियों पर अपराध के मामले बढ़ रहे हैं। कभी भी अगर कोई युवती मुसीबत में हो, तो वह इन आपातकालीन नंबर में कॉल कर मदद भी नहीं ले सकती है। युवतियों का कहना है कि महिला सुरक्षा के नाम पर केवल दावे किए जाते हैं, जमीन पर उसका क्रियान्वयन कैसा होता है, इसी से पता चलता है। जबकि इन नंबरों को हर समय सही रहना चाहिए। आमलोगों को जरूरत के समय तत्काल टेलीफोन से सहायता मुहैया कराने के लिए शुरू की गई इस सेवा की हकीकत के बारे में शासकीय अमला अनभिज्ञ नहीं है। इसके बाद भी इस के सुधार की दिशा में कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं।
^महत्वपूर्ण आपातकालीन नंबर चालू हैं। वस्तुत: कई बार नेटवर्क प्राब्लम के कारण ऐसी स्थिति आती है। नेटवर्क हमेशा सही रहे, इसके लिए बीएसएनएल संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए जाएंगे। हिमशिखरगुप्ता, कलेक्टर
102 नंबर भी नहीं लगता
गर्भवती,प्रसूता और नवजात शिशु को चिकित्सालय तक ले जाने और फिर वापस घर छोड़ने के लिए शासन ने वाहन की व्यवस्था की है। जिसका टोल फ्री नंबर 102 है। पर डायल करने पर यह नंबर भी नहीं लगता। अगर कोई इस नंबर में डायल करे, तो उसे केवल बीप-बीप की ध्वनि ही सुनाई देगी। फोन नहीं लगने के कारण सही समय पर जरूरतमंदों को इस नंबर का भी फायदा नहीं मिल पा रहा है।
आग लगने एवं अन्य विकट परिस्थितियों में अग्निशमन सेवा की जरूरत पड़ने की स्थिति के लिए 101 नंबर चालू किया गया था, पर शहर के लोगों ने आग लगने पर 101 नंबर में डायल करना ही बंद कर दिया है। इनके पास न