पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्रामीण महिला की गला दबा कर हत्या

ग्रामीण महिला की गला दबा कर हत्या

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संदिग्धअवस्था में ग्रामीण महिला का शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। मामले की सूचना पर पुलिस जांच में जुटी हुई है। घटना बगीचा थाना क्षेत्र के घोरडेगा गांव की है। घटना के बाद से मृत महिला का पति घर से अचानक फरार हो गया। जांच में जुटी बगीचा पुलिस को फरार पति के द्वारा ही महिला की हत्या करने का संदेह जताया है। घटना स्थल से जांच अधिकारियों ने एक लोहे का सरिया भी बरामद किया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक लोहे के इस सरिया से ही महिला की हत्या की गई है। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार घोरडेगा निवासी किशोर यादव ने शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात तकरीबन 2.30 बजे ग्रामीणों को सूचना दिया कि उसकी प|ी किरण यादव की अचानक मौत हो गई है। ग्रामीण ने घर पहुंच कर देखा कि किरण घर में मृत अवस्था में पड़ी हुई है। घटना की सूचना ग्रामीणों ने बगीचा पुलिस और किरण के मायके वालों को दिया। रविवार की सुबह किरण के मायके से परिजनों के घोरडेगा पहुंचने से पहले ही फरार हो गया था। इस बीच बगीचा पुलिस की टीम एएसआई श्री कश्यप के नेतृत्व में घटना स्थल पहुंच कर जांच में जुट गई। मृतिका किरण के शव का परीक्षण में उसके गले में खरोच और दबाने के निशान पाए गए। घटना स्थल के पास ही पुलिस अधिकारियों ने एक लोहे का टुकड़ा बरामद किया है। जांच अधिकारियों का मानना है कि किरण का पति किशोर यादव ने ही हत्या की है। फरार किशोर यादव चुंदापाठ के गुरुकुल स्कूल में शिक्षक के पद पर कार्यरत है। मामले में फिलहाल पुलिस अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 302 का मामला दर्ज कर फरार किशोर यादव की तलाश में जुटी हुई है।