पुल से गिरी स्कूटी
जशपुरनगर|रविवार कोस्कूटी सवार पुल का डिवाइडर तोड़ते हुए नीचे जा गिरी। गहराई ज्यादा होने से स्कूली चालक को गंभीर चोटें आई हैं। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कुदमुरा निवासी लक्ष्मी राम किसी काम से सरबकोंबो की ओर गया हुआ था। जहां से वह स्कूटी में वापस घर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में दोंद्रो पुल से नीचे गिर गया। जिसे उपचार के लिए अंबिकापुर ले जाया गया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अंतिम सूचना मिलने तक घायल की हालत गंभीर थी।