पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मानवाधिकार पर वाद विवाद प्रतियोगिता

मानवाधिकार पर वाद-विवाद प्रतियोगिता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंबिकपुर|शनिवार कोपुलिस को-आर्डिनेशन सेंटर में मानवाधिकारों के प्रति बेहतर जागरूकता लाने में पुलिस की भूमिका विषय पर पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों के बीच रेंज स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता अायोजित की गई। प्रतियोगिता में कोेेेरिया से 2,सुरजपुर से 3,सरगुजा से 1,जशपुर से 3,बलरामपुर से 1 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। निर्णायक की भूमिका में डॉ.आभा जायसवाल प्रो.हिन्दी विभाग पीजी कालेज,सीएसपी आशुतोष सिंह,एफएसएल अधिकारी कुलदीप कुजुर थे।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आरक्षक हेमन्त यादव जिला सुरजपुर, द्वितीय स्थान पर आरक्षक सम्मी साकेत जिला सरगुजा, विपक्ष में प्रथम आरक्षक विनोद परीडा जिला सुरजपुर, द्वितीय आर.प्रिन्स कुमार राय जिला कोरिया रहे। कार्यक्रम में स्टेनो शबियानुस तिर्की, सहा.उप.निरी.अभय तिवारी एवं अन्य स्टॉफ उपस्थित थे। प्रतियोगिता में प्रथम तीन स्थान रहे प्रतिभागी रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में सरगुजा रेंज का प्रतिनिधित्व करेंगे।