- Hindi News
- निर्दलीय प्रत्याशी बिगाड़ सकते हैं पार्टी प्रत्याशियों का गणित
निर्दलीय प्रत्याशी बिगाड़ सकते हैं पार्टी प्रत्याशियों का गणित
भाजपा से पहले कांग्रेस ने घोषित किया अध्यक्ष प्रत्याशी
सुदबल भाजपा के अध्यक्ष प्रत्याशी
शहर सरकार
निगम चुनाव 2014
नगरपंचायत चुनाव को लेकर प्रमुख राजनैतिक दल भाजपा एवं कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा को लेकर नगर का वातावरण गरमाया हुआ है। सत्ताधारी दल भाजपा द्वारा अपने लगभग सभी उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गई है। वही हमेशा की तरह कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों की घोषणा की प्रतीक्षा की जा रही है। संगठन के बड़े पदाधिकारी भी अध्यक्ष एवं पार्षद पदों के लिए संभावित प्रत्याशियों की चर्चा में ही मशगूल हैं। बताया जाता है कि नामांकन की अंतिम तिथि के नजदीक आने पर ही परंपरा के अनुसार कांग्रेस प्रत्याशी घोषित हो पाएंगे। विशेषकर अध्यक्ष पद के लिये पार्टी में घमासान मचा हुआ है। कांग्रेस के दो गुटों में अपने प्रत्याशी को टिकट दिलाने के लिये एड़ी चोटी का जोर लगाया जा रहा है। साथ ही दोनों गुट अपने प्रत्याशियों को टिकट मिलने के प्रति पूरी तरह आश्वस्त है। कांग्रेस के संगठन खेमा द्वारा कुनकुरी पुरानी बस्ती के एक प्रतिष्ठित परिवार के व्यक्ति को पार्टी प्रत्याशी बनाए जाने की संभावना को लेकर नगर में चर्चा व्याप्त है।अधिकृत पार्टी प्रत्याशियों की घोषणा को लेकर अव्वल रहने वाली भाजपा द्वारा नगर पंचायत कुनकुरी के चुनाव को लेकर भी जिला भाजपा ने कुनकुरी नगर पंचायत के अध्यक्ष और पार्षद पद के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। कुनकुरी नगर पंचायत के 15 वार्डों में से केवल वार्ड क्रमांक 4 के प्रत्याशी की घोषणा अभी नहीं की गई है। सुदबल राम यादव को अध्यक्ष पद के लिये प्रत्याशी घोषित किया गया है।
कांग्रेस,भाजपा के अलावा कई निर्दलीय भी आजमाएंगे किस्मत
धरमजयगढ़प्रथम चुनाव के मतदान के लिए कांग्रेस और भाजपा ने प्रत्याशी तय कर दिया है। टिकट की घोषणा देर से होने के कारण कांग्रेस, भाजपा के अलावा कई निर्दलीय प्रत्याशी अपना नामांकन आज दाखिल करेंगे। नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा ने महेश चैनानी को अपना प्रत्याशी घोषित किया है, वही कांग्रेस विधायक ने भी युवा चेहरे पर दांव खेला है।
विधायक लालजीत सिंह राठिया ने राजीव अग्रवाल को कांग्रेस का प्रत्याशी बनाया है। आज नामांकन का अंतिम तारीख होने के कारण सभी प्रत्याशी एक साथ अपना नामांकन भरेंगे। इस संबंध में भाजपा कार्यालय से प्राप्त जानकारी