पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वाइस ऑफ जशपुर का ऑडिशन देने लगी लंबी कतार

वाइस ऑफ जशपुर का ऑडिशन देने लगी लंबी कतार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जशपुरके आकाश कला संगम (एकेएस) द्वारा आयोजित जिला स्तरीय गायन प्रतियोगिता वाइस ऑफ जशपुर के लिए रविवार को ऑडिशन हुआ। ऑडिशन देने प्रतिभागियों की लंबी कतार लगी हुई थी। प्रतिभागी इस कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साहित थे। इसकी तैयारी उन्होंने पहले से कर रखी थी।

प्रतिभागियों के साथ-साथ उनके अभिभावक भी उत्साहित थे। ऑडिशन का समय सुबह 11 बजे रखा गया था। प्रतिभागियों में इतना उत्साह था कि वे समय से काफी पहले ही कार्यक्रम स्थल पहुंच गए थे। कार्यक्रम शुरू होने पर प्रतिभागी बेसब्री से अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार कुनकुरी में मंगल भवन के पास स्थित एक निजी भवन में रविवार को 18 वर्ष से कम उम्र के गायक-गायिकाओं का ऑडिशन लिया गया। आयोजकों ने बताया कि कुनकुरी ऑडिशन के लिए लगभग 425 गायक कलाकारो द्वारा फार्म भरा गया था।

इन प्रतिभागियों द्वारा ऑडिशन देने के लिएअक्स ग्रुप के तत्वाधान में कुनकुरी, नारायणपुर, तपकरा, फरसाबहार, दुलदुला आदि क्षेत्र से उभरते हुए गायक कुनकुरी पहुंचे हुए थे। प्रतिभागियों का ऑडिशन लेने के लिए गठित जजों की टीम में अभिषेक शर्मा, सोनू पांडेय, नागेंद्र साय, किशोरी बरेठा शामिल थे।

स्पर्धा के जज।

प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पहुंचे प्रतिभागी।

टॉप 14 का हुआ सलेक्शन

जिलास्तर पर किए जा रहे इस प्रतियोगिता के फाइनल ऑडिशन के लिए टॉप 40 गायक-गायिकों का चयन होना है। कुनकुरी में हुए ऑडिशन में निर्णायक मंंडल ने 10 प्रतिभागियों का चयन टॉप 30 के लिए किया है। ये प्रतिभागी अब अगले राउंड के ऑडिशन में हिस्सा लेंगे। इस प्रतियोगिता को लेकर लोगों के उत्साह का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता था कि बगीचा, तपकरा फरसाबहार के दूर-दराज से भी प्रतिभागी अपने माता-पिता के साथ पहुंचे थे।