पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हार के बाद पंच ने निकाली खुन्नस जेसीबी से खोद दिया आम रास्ता

हार के बाद पंच ने निकाली खुन्नस जेसीबी से खोद दिया आम रास्ता

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
त्रिस्तरीयपंचायत चुनाव मंे हुई हार तात्कालिक वार्ड पंच को इतनी नागवार गुजरी िक उसने गांव वालों से खुन्नस निकालने के लिए आम रास्ता को जेसीबी से खोद दिया। जिसके चलते ग्रामीणों का आवागमन बाधित हो गया है। नव निर्वाचित पंच सहित अन्य ग्रामीणों ने इस बात की शिकायत कलेक्टर एवं पुलिस से की है।

ग्राम पंचायत तपकरा के क्षेत्र क्रमांक 9 से जीत दर्ज करने वाले वार्ड पंच सत्यनारायण कसेर पिता दिगंबर कसेर ने बताया कि हारे हुए प्रत्याशी एवं उनके समर्थकों ने क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 8 एवं 9 को जोड़ने वाले मार्ग में जेसीबी लगाकर करीब 5-6 फीट का गड्ढा खोद दिया है। जिससे मार्ग अवरूद्ध हो गया है। यह गड्ढा की लंबाई 75 मीटर है।

उन्होंने बताया कि इस रास्ते का उपयोग ग्रामीण वर्षों से करते रहे हैं। श्री कसेर ने बताया कि रास्ते में गड्ढा खोद देने से करीब 100 परिवार का आवागमन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कलेक्टर से मांग की है कि ग्रामीणों के हितों काे ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द समस्या का समाधान किया जाए। नवनिर्वाचित पंच एवं ग्रामीणों ने इस बात की शिकायत तपकरा थाना में भी किया है।

पंच ने जेसीबी से जमीन खोदकर बंद कर दिया लोगों का रास्ता।