प्रशिक्षण लेने के लिए आवेदन मंगाए
जशपुरनगर| अंत्यावसायीव्यवसायिक प्रशिक्षण केंद्र कुनकुरी एवं जशपुर में विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण दिया जाना है। 1 अप्रेल से 30 सितंबर तक प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है। जशपुर एवं कुनकुरी केंद्र में सिलाई व्यवसाय के लिए 20-20 सीट, प्रशिक्षण अवधि 6 माह। इलेक्ट्रीशियन व्यवसाय के लिए 10-10 सीट, प्रशिक्षण अवधि 6 माह। रेडियो टेप, टीवी रिपेयरिंग के लिए 10-10 सीट, प्रशिक्षण अवधि 6 माह। अंत्यावसायी व्यवसायिक प्रशिक्षण केंद्र जशपुर में टू-व्हीलर रिपेयरिंग, फेब्रिकेशन, वाहन चालक, एवं सहमेकेनिक के लिए 10-10 सीट निर्धारित किया गया है। प्रत्येक ट्रेडों का प्रशिक्षण अवधि 6 माह निर्धारित किया गया है।