उत्कृष्ट किसान होंगे पुरस्कृत
जशपुरनगर|आत्मा योजनामें 2014-15 में उत्कृष्ठ किसानों को राज्य स्तर एवं जिला स्तर पर पुरस्कृत किया जाना है। जिले से कुल 15 किसानों का नामांकन भेजा जाना है। इसमें से तीन किसानों को पुरस्कृत किया जाएगा। यह पुरस्कार किसानों को उनकी फसल धान, दलहन, तिलहन उत्पादन के लिए दिया जाएगा।
प्रोजेक्ट डायरेक्टर आत्मा एवं उप संचालक कृषि ने किसानों से अपील की है कि ऐसे किसान निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र, फसल कटाई की जानकारी, सफलता की कहानी, पासपोर्ट साइज फोटो एवं अन्य जानकारी के साथ उप संचालक कृषि कार्यालय या वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय संबंधित विकासखण्ड में 18 फरवरी तक जमा कर सकते है। पशुपालन, उद्यान, मत्स्य, रेशम विभाग के खण्डस्तरीय कार्यालय में भी आवेदन जमा किया जा सकता है।