बोर्ड परीक्षाएं होंगी 23 और 24 से
5 उड़नदस्ता नकलचियों पर करेगा कार्रवाई।
भास्करन्यूज |जशपुरनगर
छत्तीसगढ़माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा हाई स्कूल परीक्षा 24 फरवरी से 20 मार्च तक एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा 23 फरवरी से 20 मार्च तक होंगी। परीक्षाएं प्रथमपाली में सुबह 8 बजे से 11.15 बजे तक संचालित होंगी। परीक्षा के दौरान नकल रोकथाम एवं आकस्मिक निरीक्षण के लिए कलेक्टर ने जिला स्तरीय पांच उड़नदस्ता दल गठन किया है।
जिला स्तरीय पहले उड़नदस्ता दल में दल प्रभारी शशिकांत सिंह डीपीसी राजीव गांधी शिक्षा मिशन जशपुर, सदस्य सालिक राम सिदार बीआरपी जशपुर, कमलेश कुमार देवांगन ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी कार्यालय वरिष्ठ कृषि विभाग जशपुर, श्रीमती सुधा वर्मा व्याख्याता (पंचायत) शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पतराटोली हैं। जिला स्तरीय दूसरे उड़नदस्ता दल में दल प्रभारी एसएल पन्ना परियोजना प्रशासक आदिवासी विकास परियोजना जशपुर, सदस्य विराज किस्पोट्टा जिला अंकेक्षण जिला पंचायत जशपुर, पीआर यादव प्र. कार्यपालन अधिकारी अत्यावंसायी जशपुर, श्रीमती प्रतिमा त्रिपाठी व्याख्याता पंचायत शासकीय एमएलबी कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जशपुर हैं। तीसरे उड़नदस्ता दल में दल प्रभारी डमोन खलखो मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जशपुर एवं एके मरकाम उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं जशपुर, सदस्य आरके मंहत सहायक संचालक मत्स्य विभाग जशपुर, श्रीमती सरिता भगत ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी जशपुर हैं।
चौथे उड़नदस्ता दल में दल प्रभारी विजय कुमार कुजूर संयुक्त कलेक्टर, सदस्य डीके तिवारी सहायक दुग्धायुक्त डेयरी विभाग जशपुर, अविनाश पांडेय सहायक प्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, श्रीमती सुषमा देहरी व्याख्याता पंचायत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गम्हरिया जशपुर है। जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल (शिकायत) में दल प्रभारी जेआर नागवंशी नागवंशी सहायक आयुक्त, सदस्य वीपी सिंह सहायक संचालक आजाक विभाग, केडब्ल्यूजेड खान व्याख्याता पंचायत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गम्हरिया, शालू गुप्ता पर्यवेक्षक महिला एवं बाल विकास विभाग जशपुर है।