भारत माता की होगी महाआरती अाज
भास्करन्यूज |जशपुरनगर
देशभक्ति की अलख जगाने के शहर के महाराजा चौक में रविवार को भारत माता की महाआरती का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में जिला मुख्यालय जशपुर सहित आसपास के ग्रामीणों के भी हजारों की संख्या में जुटने की उम्मीद है।
बालाजी मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला प्रचार प्रमुख राजेश अबष्ट ने बताया कि भारत माता की महाआरती की तैयारी गत एक पखवाड़े से की जा रही थी। कार्यक्रम का व्यापक पैमाने में प्रचार-प्रसार कर लोगों को अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होनें बताया कि रविवार की शाम 6 बजे महाआरती प्रारंभ होगी। इस कार्यक्रम में 10 हजार से अधिक लोगों के भाग लेने की संभावना है। उन्होनें उम्मीद जाहिर किया कि मां भारती की आरती के लिए 5 हजार से अधिक मातृत्व शक्ति महाराजा चौक में जुटेगी।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की शुरूआत देश भक्ति गीत-संगीत से होगी। नगर के युवा कलाकारों द्वारा मां भारती की स्तुति गान प्रस्तुत की जाएगी। इसके बाद आरती प्रसाद वितरण किया जाएगा।