पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्राओं ने रैली निकालकर की गांव की सफाई

छात्राओं ने रैली निकालकर की गांव की सफाई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शनिवार को यहां के शासकीय विजय भूषण सिंह देव कन्या महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों का एक दिवसीय शिविर गोद ग्राम बाधरकोना में आयोजित किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना का 2014-15 के थीम स्वच्छता के लिए युवा के अनुरूप छात्राएंे कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती एम कुजूर के नेतृत्व में गोद ग्राम के लिए रैली के रूप में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए नारा लगाते हुए गोद ग्राम पहुंची।

बाधरकोना के ग्रामीणों के साथ मिलकर गांव की गलियों, नालियों एवं विद्यालय और पंचायत भवन परिसर का छात्राओं ने स्वयंप्रेरणा से सफाई का कार्य किया। इस दौरान छात्राओं ने विभिन्न दल का गठन करते हुए गांव के प्रत्येक घर में स्वच्छता के संदेश को पहुंचाया। कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती एम कुजूर ने ग्रामीण युवक-युवतियों को स्वच्छता से लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी। चंूकि महाविद्यालयीन छात्राएं ग्रामीण परिवेश से आई हुई है। अतः सभी स्वंयसेवकों की बातों का ग्रामीणों में काफी अच्छा प्रभाव पड़ा।

गांव के विभिन्न स्थानों पर बिखरे पड़े प्लास्टिक को एक जगह संग्रहित कर नष्ट करने का भी प्रयास किया और ग्रामीणों को अपने जीवनचर्या में प्लास्टिक का उपयोग करने का भी संकल्प दिलाया गया।

इस कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती कुजूर के अतिरिक्त महाविद्यालयीन छात्र संघ की अध्यक्ष प्रीति एक्का, उपाध्यक्ष इंद्रकुमारी, पैंकरा, अर्चना तिग्गा, लक्ष्मी चौहान के अतिरिक्त राष्ट्रीय सेवा योजना की 70 स्वंयसेवक छात्राएं उपस्थित थीं।

सफाई करती एनएसएस की छात्राएं