- Hindi News
- टंकी टोली में 2से 13 फरवरी तक कुपोषित बच्चों को फल बंटेंगे
टंकी टोली में 2से 13 फरवरी तक कुपोषित बच्चों को फल बंटेंगे
जशपुरनगर| शहरके वार्ड क्रमांक 7 के टंकी टोली में 2 फरवरी से 13 फरवरी तक कुपोषित बच्चों को पौष्टिक आहार प्रदान किया जा रहा है। इसी कड़ी में नगर पालिका अध्यक्ष हीरूराम निकुंज टंकी टोली के आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचे। उन्होंने वहां कुपोषित बच्चों को फलों का वितरण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि स्वस्थ शिशु देश का भविष्य है। शिशुओं को स्वस्थ रखने के लिए उन्हे पौष्टिक आहार देना जरूरी है। जिससे उनका शारीरिक और मानसिक दोनों विकास बेहतर तरीके से हो। इस मौके पर पार्षद उर्मिला भगत, मनोज सोनी, महिला एवं बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर रुक्मणी कश्यप, श्रीमती खान, उषा पाठक, देवेंद्र पाठक, कलिस्ता बाई, प्रशांति एक्का सहित अन्य उपस्थित थे।