पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राशनकार्ड निरस्त होने का विरोध ग्रामीणों ने सरपंच,सचिव को घेरा

राशनकार्ड निरस्त होने का विरोध ग्रामीणों ने सरपंच,सचिव को घेरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राशनकार्ड का सत्यापन होने के बाद 90 ग्रामीणों का राशन कार्ड निरस्त कर दिए जाने के कारण ग्रामीण आक्रोशित होकर सरपंच और सचिव का घेराव कर दिया। पुलिस की समझाईश के बाद माने ग्रामीण। ग्राम पंचायत चरईखारा के 90 ग्रामीणों का एक साथ राशन कार्ड निरस्त हो जाने के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए थेे।शनिवार को आक्रोशित ग्रामीणों दोपहर 12 बजे पंचायत भवन के पास एकत्र होकर राशन कार्ड के निरस्त होने की जानकारी लेने लगे और ग्रामीणों ने 1 घंटे तक सरपंच श्रीमती जेनेबीया कुजूर एवं सचिव लोयला मिंज का घेराव कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत के द्वारा पूर्व में सही से सर्वे नहीं किया गया है और मनमाने ढंग से राशन कार्ड बनाया गया है।

पुलिसकी समझाइश के बाद छोड़ा सरपंच सचिव को- पंचायतभवन में ग्रामीणों के द्वारा सरपंच और सचिव के घेराव की सूचना मिलते ही नारायणपुर थाना पुलिस राजेश मरई मौके पर पहुंच गए और आक्रोशित ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें समझाईश दी।थाना प्रभारी के समझाइश के बाद ग्रामीण मान गए और बुधवार को तहसीलदार से चर्चा करने की बात कही।

दुबारा राशन कार्ड बनाने की मांग करते ग्रामीण

पात्र हुए निरस्त, अपात्र सूची में

ग्रामीणोंका आरोप है कि पंचायत के द्वारा ऐसे लोगों का राशन कार्ड निरस्त कर दिया गया है जो कि इसके योग्य हैं।वहीं जो राशन कार्ड के योग्य नहीं है उनका राशन कार्ड बना दिया गया है। इस पंचायत में कुल 416 लोगों का राशन कार्ड बनाया जाना था।लेकिन पंचायत ने इनमें से 90 लोगों का राशन कार्ड को निरस्त कर दिया है।जिससे जिनका राशन कार्ड निरस्त हो गया वे आक्रोशित हैं। उनका कहना है कि वे अत्यंत गरीब हैं।लेकिन सरपंच और सचिव के मनमानी के कारण उनका राशन कार्ड नहीं बन पाया है।

^पंचायत के द्वारा किसी भी ग्रामीणों का राशन कार्ड निरस्त नहीं किया गया है। ग्रामीणों की समस्या को लेकर उच्चाधिकारियों से बात की जाएगी जो पात्र हैं उनका नाम जोड़ने का निवेदन किया जाएगा। लोयलामिंज, सचिवग्राम पंचायत चरईखारा