पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाहर से आए लोगों का वेरीफिकेशन कराएं

बाहर से आए लोगों का वेरीफिकेशन कराएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाहर से आए लोगों का वेरीफिकेशन कराएं

अंबिकापुर/सूरजपुर.सूरजपुर जिलेओड़गी थाना अंतर्गत बांस पर्यटन क्षेत्र में शुक्रवार को आईजी टीजे लांगकुमरे ने पांचों जिलों के पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक लेकर अपराधों की समीक्षा की। आईजी ने आंतकवादी संगठनों पर नजर रखने संभाग में बाहर से आकर रहने वाले व्यक्तियों के समय-समय पर वेरीफिकेशन कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही पुलिस एवं आम नागरिकों की बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाने कहा। बैठक में सरगुजा एसपी संुदरराज पी, सूरजपुर एसपी प्रखर पांडेय, बलरामपुर एसपी जीएस दर्रो, जशपुर एसपी श्री मीणा एवं कोरिया एसपी बीएस ध्रुव सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे। आईजी ने कहा कि अपराधों पर नियंत्रण के लिए शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिसिंग बढ़ाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि कालरी क्षेत्र होने से बड़ी संख्या में बाहर से लोग यहां काम करने आते हैं। ऐसे लोगों पर नजर रखने बाहरी व्यक्तियों का वेरीफिकेशन कराए। उनके बारे में सारी जानकारी एकत्र करें। संदिग्धों से पूछताछ करें। ट्रेनों में पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अगले महीनों में कई त्यौहार आएंगे। इसके साथ ही आने वाले समय में नगरीय निकाय के साथ-साथ पंचायत चुनाव होने वाले हैं। त्यौहार में भीड़ बढ़ने से चोरी की घटनाएं बढ़ती हैं। चुनाव में राजनीतिक दलों के बीच विवाद बढ़ जाते हैं। इस पर अंकुश लगाने की जिम्मेदारी पुलिस की है। इसकी तैयारी अभी से शुरू कर दें।