- Hindi News
- जर्जर सड़क के कारण बस स्टैंड नहीं रहीं बसें
जर्जर सड़क के कारण बस स्टैंड नहीं रहीं बसें
पंडरीपानी में जर्जर एवं बदहाल सड़क के कारण यात्री बसें बस स्टैंड नहीं रहीं हैं। बसें बाईपास से ही निकल जा रहीं हैं। जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही बस स्टैंड के व्यवसायियों को भी इससे नुकसान उठाना पड़ रहा है। जबकि पंडरी पानी फरसाबहार ब्लॉक मुख्यालय से महज 2-3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां रायगढ़-अंबिकापुर से होकर आने वाली बसें परहाटोली एवं जशपुर-झारसुगुडा की और की बसें पीपल चौक होकर बस स्टैंड आती हैं।
परहाटोली से बस स्टैंड एवं पीपल चौक तक की सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे बन चुके हैं। स्थिति यह है कि इस सड़क से पैदल चलना भी दूभर हो गया है। जिसके चलते बसों के चालक बसों को बस स्टैंड तक लाने में कतरा रहे हैं। बड़े शहरो से व्यवसायियों के आने वाले सामान नहीं पहुंच पा रहे हैं। वहीं बसों के नहीं आने से दिन भर स्टैंड वीरान बना रहता है। जिससे यहां के पान ठेला, होटल सहित सभी व्यवसाय प्रभावित हो रहे हैं। यात्री, बस स्टैंड में रुककर बसों का इंतजार करते रहते हैं, पर जर्जर सड़क के कारण बसें बाईपास होकर निकल जाती हैं। उल्लेखनीय है कि यह गांव क्षेत्र के व्यवसाय का केंद्र है। रविवार को यहां लगने वाला साप्ताहिक बाजार पूरे विकासखंड का सबसे बड़ा बाजार माना जाता है। जहां दूर-दराज से छोटे-बडे़ व्यवसायी वाहनों में सामान लेकर आते हैं। वही इसी गांव में बालक एवं कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल सहित दर्जनों स्कूल संचालित है। जहां रोज हजारों स्कूली बच्चे इसी जर्जर मार्ग से आते-जाते हैं।
दलदली सड़क पर चलना हुआ मुश्किल
^दोनों सड़कों का सुधार कार्य जल्द कराया जाएगा। इसके लिए वे संबंधित विभाग से तत्काल संपर्क करेंगे। वेदप्रकाशभगत, डीडीसी,पंडरीपानी
आंदोलन का बना रहे मूड
सड़कपर बने बड़े-बड़े गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इसके बावजूद इसकी किसी को चिंता नहीं। अनेक ग्रामीणों का कहना है की सड़क सुधार के लिए कई बार संबंधितों के पास गुहार लगाई गई। पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। इस सड़क का सुधार यदि जल्द से जल्द नहीं किया जाएगा, तो ग्रामीण सड़क पर उतरकर आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। उल्लेखनीय है कि कुछ वर्ष पूर्व परहाटोली सड़क का निर्माण प्रधानमंत्री सड़क योजना से किया गया था। पर उचित रखरखाव के अभाव एवं गुणवत्ताहीन निर्माण के कारण समय पूर्व ही सड़क जर्जर हो गई। वहीं पी