बारिश से बाजार हो रहा प्रभावित
जशपुरनगर| रविवारकी शाम में झमाझम बारिश हुई। करीब एक घंटे की बारिश ने शहर को तरबतर कर दिया। वहीं रविवार को यहां लगने वाला साप्ताहिक बाजार भी बारिश से प्रभावित हुआ। रविवार की सुबह से मौसम साफ था। दोपहर बाद काले बादल छाने लगे। शाम करीब सवा 4 बजे बारिश शुरू हो गई। इस वक्त यहां के साप्ताहिक बाजार में काफी भीड़-भाड़ दी। लोग खरीददारी में व्यस्त थे। बारिश होने पर लोग सुरक्षित स्थानों में चले गए और बारिश रुकने का इंतजार करने लगे। बारिश से बाजार में जगह-जगह पानी कीचड़ हो गया था। जिससे वहां के व्यवसायियों खरीददारों को काफी परेशानी हुई। इसके अलावा सड़कों में जगह-जगह पानी का जमाव हो गया था।
जिससे आवागमन में लोगों को परेशानी हुई।