- Hindi News
- आयुर्वेद डॉक्टर की मनमानी से मरीज हो रहे परेशान
आयुर्वेद डॉक्टर की मनमानी से मरीज हो रहे परेशान
कोतबाके प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में एमबीबीएस डॉक्टर की पदस्थापना होने के बावजूद भी उन्हें स्वास्थ्य केन्द्र की प्रभार नहीं दिया जा रहा है। जबकि स्वास्थ्य केन्द्र में उच्चतम पद पर पदस्थ एमबीबीएस महिला चिकित्सक श्रीमती शकुंतला निकुंज हैं। विभाग के उच्चाधिकारी भी प्रभार एमबीबीएस डॉक्टर को देने की बात कही गई है। फिर भी आयुर्वेदिक डॉक्टर यू.के. गबेल द्वारा प्रभार नहीं दिया जा रहा है।
मेडिकल रिपोर्ट सहित एमएलसी, पोस्टमार्टम की रिपोर्ट एमबीबीएस डॉक्टर के द्वारा ही दी जाती है। जबकि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में उक्त महिला चिकित्सक लगभग 3 माह से अपनी सेवा दे रही हैं फिर भी इन्हे स्वास्थ्य केन्द्र की प्रभार नहीं दिया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि क्षेत्र के करीब 80 हजार ग्रामीणों को स्वास्थ्य उपचार के लिए कोतबा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में आश्रित हैं। वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में महिला चिकित्सक की पदस्थापना को लेकर लोग काफी हर्षित भी हैं। मरीज निःसंकोच उपचार भी रहा रहे हैं। और बेहतर उपचार का लाभ उठा रहे हैं। वहीं एक आयुर्वेद डॉक्टर के प्रभार में होने से एमबीबीएस डॉक्टर को प्रभार नहीं देना ऊंचे पद की गरिमा का अपमान है।
^डॉक्टर टोप्पो के स्थानांतरण पर वैकल्पिक व्यवस्था हेतु आयुर्वेदिक डॉक्टर को प्रभार दिया गया था। प्रक्रिया चल रही है जल्द ही एमबीबीएस डॉक्टर को प्रभार दिया जायेगा। डॉ.जे. मिंज, बीएमओपत्थलगांव
सहायता राशि से भी वंचित
स्वास्थ्यकेन्द्र में स्मार्ट कार्डधारी मरीजों को शासन द्वारा मिलने वाली सहायता राशि से भी वंचित होना पड़ता है। बताया जाता है कि सप्ताह में दो या तीन दिन ही उपस्थित रहते हैं। वहीं जिस दिन उपस्थित नहीं होने के कारण मरीजों को मिलने वाली सहायता राशि से वंचित होना पड़ता है। शासकीय कामकाज में जाने पर भी किसी स्टाप को चार्ज भी नहीं सौंपा जाता हैं।
ताकि स्मार्ट कार्ड के तहत उपचार कराने वाले लोगों को यह सहायता राशि मिलता।
स्टाफ से भी होती है तू तू मैं मैं
जबसेप्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की प्रभार आयुर्वेद डॉक्टर को मिला है। यहां पदस्थ अन्य छोटे कर्मचारियों से सौतेला व्यवहार मनमाना किया जाता है, इतना ही नहीं रोज किसी किसी कर्मचारी से तू तू, मैं मैं भी हो जाता है। इनकी हट धर्मिता को लेकर स्टापों में चर्चा बना रहता है वहीं विवाद की स्थित