पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उल्टा झंडा मामले में आरोपी को बचाने का आरोप

उल्टा झंडा मामले में आरोपी को बचाने का आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उलटाझंडा फहराने के मामले में पुलिस पर मुख्य आरोपी को बचाकर छोटे कर्मचारी को फंसाने का आरोप लगा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के स्वीपर सुरेंद्र साय पैकरा ने कलेक्टर एवं एसपी को आवेदन देकर उचित जांच कराने की गुहार लगाई है।

सुरेंद्र का आरोप है की फरसाबहार थाना से जांच में आए आरक्षक द्वारा पूर्व से लिखित बयान में दबाव पूर्वक हस्ताक्षर कराया। नहीं करने पर हवालात का दर्शन कराने की धमकी दी गई। सुरेंद्र ने कहा कि 15 अगस्त को फहराया गया झंडा उसके द्वारा नहीं बांधा गया था। जिसके साक्षी सामुदायिक स्वास्थ्य विभाग के अनेक कर्मचारी हैं। राष्ट्रध्वज को पूर्व प्रभारी बीएसओ डाॅ. सीआर भगत ने बांधा था और ध्वजारोहण भी किया था। हालांकि फरसाबहार पुलिस का कहना है कि जांच पूरी निष्पक्षता से की जा रही है। संबंधित व्यक्तियों के बयान के आधार पर जांच हो रही है। आरोप निराधार है। उल्लेखनीय है की 15अगस्त को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में में उलटा झंडा फहराया गया था। जिसके बाद कुछ लोगों की नजर इस पर जाने पर झंडा सीधा किया गया। इस बात की संज्ञान लेकर कलेक्टर एचएस गुप्ता ने जांच के आदेश दिए थे।

शिकायत