पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्राम पंचायत कुडकेल का सरपंच बर्खास्त, होगी 5 लाख की वसूली

ग्राम पंचायत कुडकेल का सरपंच बर्खास्त, होगी 5 लाख की वसूली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जशपुरनगर|ग्राम पंचायतमें सरपंच बन जाने के बाद सरपंच अपनी मनमानी पर उतारू हो जाते हैं। लेकिन जब उनके हाथ से सत्ता फिसल जाता है तब उन्हें समझ में अाता है कि उन्हें शासन के बनाए नियमों के अनुसार काम करना चाहिए और शासन के निर्देशों का पालन करना चाहिए। कुनकुरी विकासखंड के ग्राम पंचायत कुडकेल के सरपंच देवशरण और सचिव अशोक सिंह के मिली भगत से ग्राम पंचायत में बनने वाला सड़क को कहीं और बना दी। इसकी शिकायत जब ग्रामीणों ने एसडीएम कोर्ट में की तब इसकी जांच की गई और मामले को सही पाया गया।

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत में 5 लाख रुपए सड़क के लिए प्रस्तावित था। यह सड़क रामप्रसाद के घर के पास से मुख्य सड़क तक बनना था। लेकिन सरपंच और सचिव ने पुराने प्राक्कलन को दरकिनार करते हुए गांव के ही दूसरे जगह पर उस सड़क को बना दी।ग्रामीणों की शिकायत पर एसडीएम ने धारा 40 के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए सरपंच देवशरण को पद से बर्खास्त कर दिया और उसे 6 वर्ष के लिए चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य घोषित कर दिया एवं सचिव के खिलाफ सीईओ जिला पंचायत को कार्रवाई करने के लिए लिखा गया है। बताया जाता है कि उक्त सरपंच के खिलाफ ग्रामीणों ने थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराया था। मामला कोर्ट में लंबित भी है। सरपंच और सचिव ने ग्राम पंचायत में मनमाना करते हुए मनमाने तरीके से सड़क को तय जगह से दूसरी जगह बनवाने पर ग्रामीणों ने इसकी शिकायत एसडीएम से की थी। एसडीएम ने जांच में मामला सही पाए जाने पर कार्रवाई करते हुए सरपंच और सचिव से 5 लाख रुपए वसूली किए जाने का आदेश पारित किया है।

वर्सन

^ग्रामीणों ने शिकायत की थी शिकायत जांच पर मामला सही पाए जाने पर विधिवत धारा 40 के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए सरपंच को बर्खास्त कर दिया गया है और 6 वर्ष के लिए चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य करार किया गया है। सरपंच और सचिव से 5 लाख रुपए वसूल करने के आदेश पारित कर दिए गए है। टिकेश्वरसिंह,एसडीएम कुनकुरी