रजौटी में हुआ नशा मुक्ति अभियान का आगाज
अखिलविश्व गायत्री गायत्री परिवार जशपुर के प्रज्ञा युवा मंडल, गायत्री शक्तिपीठ के द्वारा ग्राम रजौटी के माध्यमिक शाला में नशा मुक्ति अभियान चलाया गया। जिसमें विद्यालय के प्राथमिक एवं माध्यमिक के सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
उक्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंडल के संचालक रवि कुमार गुप्ता ने कहा कि नशा करने के कई प्रकार की भयंकर बीमारियां हो रही और उपचार से ज्यादा महत्वपूर्ण बचाव होता है इसलिए हमें नशे से हमें दूर रहना चाहिए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नेहा गुप्ता ने शराब के बारे में बताया कि शराब पीने से हमारी मस्तिष्क के सेरेबरम में प्रभाव होता है जिससे व्यक्ति के कार्य करने की क्षमता घट जाती है। अन्नपूर्णा कुशवाहा के द्वारा नशा को छोड़ने का उपाय बताया गया जिसमें योग-प्राणायाम, कुसंगति से दूरी एवं आयुर्वेदिक टिप्स दिए गए। पतंजलि समिति के शिवानंद मिश्रा ने कहा कि योग-प्राणायाम के द्वारा नशा करने की प्रवृति कम हो जाती है। इसलिए इसे नित्य करना चाहिए। वहीं रामप्रकाश पांडे ने नशा से दूर रहने के लिए अपने विचार दिए। उन्होंने रांची के समीप एक गांव ब्रांबे का उदाहरण दिया जिस गांव को विधवाओं का गांव कहा जाता है, क्यांेकि वहां के सभी पुरुष शराब पीकर मर गए। उक्त कार्यक्रम में पता चला कि 5वीं, 7वीं 8वीं के छात्र- छात्राएं गुटखा, गुड़ाखु, तंबाकू एवं सिगरेट का नशा करते थे। जिन्होंने अंत में बैनर-पोस्टर आदि चित्रों को देख भयभीत हुए एवं नशा करने का संकल्प लिया। गीत, संगीत, नाटक एवं चित्र आदि दिखाकर जनजागृति लाई गई कार्यक्रम में अंजुलता कश्यप, एमएस पैंकरा, नरेंद्र कश्यप एवं गांव के कई ग्रामीण उपस्थित थे।
स्कूली छात्रों को जागरूक करते प्रज्ञा युवा मंडल के सदस्य