पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गणतंत्र दिवस पूर्व परेड के लिए 9 का चयन

गणतंत्र दिवस पूर्व परेड के लिए 9 का चयन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नईदिल्ली के गणतंत्र दिवस के पूर्व परेड के लिए जिले के स्कूलों कॉलेजों के स्वयंसेवकों के बीच चयन किया गया। कुल 9 स्वयंसेवकों का चयन सरगुजा विश्वविद्यालय के लिए किया गया।

स्वयंसेवकों के चयन में शहर के शासकीय विजय भूषण सिंहदेव कन्या महाविद्यालय परिसर में बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तपकरा, निर्मला उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुनकुरी, लोयला महाविद्यालय कुनकुरी, ज्योति बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घाघरा, होलीक्रॉस कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घोलेंग, बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गिना बहार एवं शासकीय विजय भूषण सिंहदेव कन्या महाविद्यालय के 40 स्वयंसेवकों ने भाग लिया। भारत सरकार खेल एवं युवा प्रभाग द्वारा निर्धारित मापदंड के आधार पर जिले से 9 स्वयंसेवकों का चयन किया गया। चयनित स्वयंसेवक अगले क्रम में सरगुजा विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित चयन प्रतियोगिता में 16 सितंबर को भाग लेंगे। सरगुजा विश्वविद्यालय से चयनित स्वयंसेवक राष्ट्रीय सेवा योजना क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ द्वारा सेंट जोंस हॉस्टल आगरा में 3 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक आयोजित परेड शिविर में भाग लेंगे। आगरा में परेड प्रशिक्षण लेने के बाद स्वयंसेवक दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेंगे।

रासेयो के जिला संगठक डॉ. विजय रक्षित ने बताया कि अंजना बाई, सीमा तिग्गा कन्या महाविद्यालय से, चंद्रावती, बेला खलखो गिना बहार से, नित्या कुजूर, सुमन लकड़ा होली क्रास घोलेंग से, नेमहंति तिर्की, लीना लिगोरी तिर्की बालिका तपकरा और अनिस खलखो का चयन जिला स्तर पर हुआ है। संबंधित स्कूल कॉलेज के कार्यक्रम अधिकारी के साथ अंबिकापुर में विश्वविद्यालय चयन प्रतियोगिता में उपस्थित होने को कहा गया है।

छात्राएं जिनका परेड के लिए हुआ चयन