कुनकुरी में भी होगा गरबा महोत्सव
लोगों को निशुल्क दिया जाता है प्रशिक्षण
भास्करन्यूज | जशपुरनगर
शहरमें आठ सालों से गरबा महोत्सव की धूम मचाने वाले आकार कला संगम (एकेएस) ग्रुप की शाखा का गठन कुनकुरी में भी हो गया है। इस साल कुनकुरी में भी एकेएस ग्रुप, श्याम मित्र मंडल के साथ मिलकर गरबा महोत्सव का आयोजन करेगी।
इसके लिए मंगलवार को कुनकुरी में बैठक हुई। जिसमें उमेश जिंदल को अध्यक्ष एवं अरविंद साय को उपाध्यक्ष चुना गया। वहां के सनातन धर्म समिति के हॉल में 20 सितंबर से युवक-युवतियों बच्चों को गरबा का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक होगा। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद युवक-युवतियां 27 सितंबर से गरबा की धुन में थिरकेंगे। गरबा महोत्सव का यह आयोजन मधुबन रेस्टोरेंट के बगल में पंडाल में होगा। कुनकुरी में गरबा महोत्सव के आयोजन होने की खबर से वहां के लोगों में काफी उत्साह है। आयोजन समिति के सदस्य इसके लिए पूरे उत्साह के साथ तैयारियों में जुट गए हैं। उल्लेखनीय है कि गरबा डांडिया मां की भक्ति में लीन होने वाला नृत्य है। वर्तमान समय में इसे आधुनिक रूप दे दिया गया है, हालांकि इसका मूल रूप नहीं बदला है।
250 का हुआ पंजीयन
जशपुरमें एकेएस ग्रुप द्वारा गरबा का प्रशिक्षण 11 सितंबर से दिया जा रहा है। बीते 5 दिनों में 250 प्रतिभागी अपना पंजीयन कराकर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इस साल श्री हरिकीर्तन भवन में आयोजित होने वाले गरबा महोत्सव में करीब डेढ़ हजार से अधिक युवक-युवतियां गरबा के रंग बिखेरेंगे। ग्रुप के सदस्यों का कहना है कि इस बार कार्यक्रम में कुछ नयापन भी लोगों को देखने को मिलेगा।
लगेंगेकई स्टॉल
इससाल श्री हरिकीर्तन भवन में आयोजित गरबा महोत्सव में कई स्टाल लगाए जाएंगे। जिसमें से एक स्टॉल पुलिस विभाग के लिए रहेगा। जहां पुलिस के जवान लोगों के सहयोग और सहायता के लिए तैनात रहेंगे। जिससे यहां आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी हो।