कौशिक करेंगे कार्यकर्ताओं से चर्चा
जशपुरनगर| प्रदेशभाजपा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, प्रदेश के गृह जिले के प्रभारी राम सेवक पैकरा एवं संभागीय संगठन मंत्री विधान चंद्राकर गुरूवार को जिले के दौरे पर रहेंगे। भाजपा के मीडिया प्रभारी राजेश महापात्रे ने बताया कि कौशिक गुरूवार को अंबिकापुर से सड़क मार्ग से बगीचा पहुंचेंगे। जहां वे स्थानीय भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। बगीचा से रवाना होकर कांसाबेल और कुनकुरी में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते हुए जशपुर पहुंचेंगे। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार जशपुर रहे रहे। नगर में प्रवेश करने से पहले गम्हरिया में श्री कौशिक का जिला अध्यक्ष सुरेश राम, पर्यटन मंडल के पूर्व अध्यक्ष महामंत्री नरेश नंदे के नेतृत्व में आगवानी की जाएगी। यहां से वे जिला भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे। यहां स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों से पार्टी के संगठन नगर निकाय चुनाव के संबंध में विस्तार से चर्चा करेंगे।