पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शाखा प्रबंधक के नाम से आया फोन, खाते से निकल गए 37 हजार

शाखा प्रबंधक के नाम से आया फोन, खाते से निकल गए 37 हजार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जशपुरनगर| मोबाइलसे एटीएम का नंबर और पासवर्ड लेकर 37 हजार रुपए ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है।घटना जशपुर क्षेत्र का है। इस संबंध में पीड़ित ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष तारकेश्वर सिंह ने बताया कि मंगलवार की सुबह साढ़े 9 बजे उनके मोबाइल में 07033614265 नंबर से फोन आया और सामने वाले ने उससे कहा कि वे एसबीआई का शाखा प्रबंधक बोल रहा है और वे अपना खाता नंबर,एटीएम का नंबर और उसका पिन नंबर उन्हें बता दे नहीं तो उनका एटीएम ब्लाक हो जाएगा।

जिस पर श्री सिंह ने उसे बताया कि वे अभी घर से बाहर हैं और घर जाने के बाद ही सारी जानकारी दे सकते हैं। श्री सिंह के घर पहुंचने के एक घंटे बाद फिर से उनके पास फोन आया तो उन्होंने अपने खाता के संबंध में पूरी जानकारी समाने वाले को दे दी।जानकारी देने के बाद जब वापस उनके पास फोन नहीं आया तो उन्होंने बुधवार को उस नंबर में फोन कर जानकारी लेनी चाही तो सामने वाले ने उनका फोन रिसीव नहीं किया। जिसके बाद वे एसबीआई के शाखा में पहुंच कर इस संबंध में जानकारी मांगी तब उन्हें पता चला कि वे ठगी के शिकार हो गए हैं और उनके खाते से अज्ञात आरोपी ने 37 हजार रुपए आहरण कर लिए हैं। जिसके बाद श्री सिंह ने इसकी सूचना सिटी कोतवाली को दे दी है।