- Hindi News
- एंड्राइड गेम ‘तीन पत्ती’ से बिगड़ रहे किशोर, जुआ की लग रही लत
एंड्राइड गेम ‘तीन पत्ती’ से बिगड़ रहे किशोर, जुआ की लग रही लत
मोबाइलपर इंटरनेट की रफ्तार में आपका लाडला बिगड़ सकता है। ऑनलाइन खेल-खेल में उसे बुरी लत लग सकती है। तीन पत्ती जैसा शौक उसे सटोरिया जुआरी भी बना सकता है। आपका बच्चा देर रात तक इंटरनेट पर समय व्यतीत कर रहा है तो उस पर नजर रखें। कहीं वह तीन पत्ती मोबाइल एप्स के माध्यम से सट्टा तो नहीं खेल रहा। दरअसल, युवाओं में तीन पत्ती नामक एप्लीकेशन से सट्टा खेलने का प्रचलन सा हो गया है।
यह एप्लीकेशन एंड्रायड, विंडो ओएसए फोन पर प्रयोग की जा रही है। इसके जरिये युवाओं ने आनॅलाइन सट्टा खेलना शुरू कर दिया है। ऐसे ही मामले शहर के कई इलाकों में सामने चुके हैं। कुछ अभिभावकों ने इसके बारे में ‘भास्कर’ को बताया। दरअसल, गली मोहल्लों में सटोरियों पर तो पुलिस की भी नजर रहती है, मगर ऑनलाइन सट्टा चुनौती साबित हो रहा है।
तीन पत्ती एक लाइव ऑनलाइन कार्ड्स गेम एप्लीकेशन है। इसके माध्यम से युवा सोशल साइट पर जुड़े दोस्तों से ऑनलाइन गेम खेल सकता है। इस एप्स को डाउनलोड करने के बाद यूजर इसमें अपने नाम से रजिस्ट्रेशन करता है। इसके बाद वह गेम खेलना शुरू कर देता है। एप्लीकेशन में दो खेलने के दो रूम होते हैं। एक प्राइवेट दूसरा पब्लिक। पब्लिक रूम का ऑप्शन यूज करने पर यूजर के ऑनलाइन दोस्त आनंद के लिए गेम खेलते हैं। इसमें एक साथ पांच यूजर खेल सकते हैं। मगर प्राइवेट रूम के माध्यम से यूजर का दोस्त उसे खेलने के लिए आमंत्रित करता है। इसके बाद उस गेम में किसी अन्य यूजर का कोई हस्तक्षेप नहीं होता और यूजर चाहे तो यहां शर्त लगाकर भी गेम खेल सकता है। फेसबुक, जीमेल या अन्य चेटिंग साइट कार्ड्स गेम खेल सकता है।तीन पत्ती एप्लीकेशन भारत सहित अन्य देशों में फ्लैश फ्लश के नाम से भी मशहूर है। दक्षिण भारत के लोग इस एप्स को तीन पथी के नाम से जानते हैं। साथ ही इसे मल्टी प्लेयर कार्ड गेम के नाम से जाना जाता है। इसमें यूजर को प्वाइंटस में हिस्सा बांटते हैं। तीन पत्ती एप्स को अभी तक शहर के हजारों यूजर डाउनलोड कर चुके हैं।तीन पत्ती गेम में पांच से छह कार्ड्स गेम हैं। इनमें ब्लैक जेक, ब्रा इज, सोलिटेयर, स्पैडस तथा रूमी गेम आजकल ज्यादा प्रचलन में है।
क्या है तीन पत्ती का खेल
शहर में भी जोरों से चल रहा है 3 पत्ती
बसस्टैंड निवासी विकास (काल्पनिक नाम) रातभर अपने एंड्रायड मोबाइल पर इंटरनेट का प्रयोग करता था। अभिभावक सोचते थे कि