बिजली चोरी, जुर्म दर्ज
हुकिंग कर वर्षों से जला रहा था मुफ्त की बिजली
भास्करन्यूज | जशपुरनगर
अबचोरी की बिजली उपयोग करने वालाें की खैर नहीं है। विभाग ऐसे लोगों के खिलाफ अब अपना कड़ा रूख अपनाना शुरू कर दिया है। चोरी की बिजली से घर रौशन कर रहे डीपाटोली निवासी विनोद प्रधान के खिलाफ पुलिस ने विद्युत अधिनियम की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।
विभाग द्वारा बकाया राशि जमा नहीं होने की दशा में एक उपभोक्ता की बिजली दो साल पहले काट दी गई थी। इसके बावजूद आरोपी अवैध तरीके से हुकिंग कर अपने घर में बिजली खींचकर चोरी की बिजली से घर रौशन कर रहा था। दो साल में लगभग 10 हजार की बिजली आरोपी ने चुराई है। जानकारी के मुताबिक डीपाटोली निवासी विनोद प्रधान पिता लालू राम के खिलाफ विद्युत विभाग के कनिष्ठ यंत्री भगत लाल जांगड़े ने बुधवार को सिटी कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराया है। एफआईआर के लिए श्री जांगड़े ने पुलिस को दिए अपने कार्रवाई प्रतिवेदन में कहा कि विद्युत उपभोक्ता विनोद प्रधान ने कई साल पहले अपने मकान के लिए बिजली का कनेक्शन लिया था। उसके द्वारा कई सालों तक बिजली बिल का भुगतान नहीं किए जाने के कारण विभाग के द्वारा नोटिस जारी किया गया था। कई बार नोटिस जारी किए जाने के बावजूद जब उपभोक्ता ने बिजली बिल का भुगतान नहीं किया तो उसके कनेक्शन क्रमांक 10018618865 को स्थायी रूप से विच्छेद कर दिया गया था। स्थायी तौर पर लाईन विच्छेद करने की कार्रवाई 30 सितंबर 2012 को की गई थी। इस अवधी में आरोपी उपभोक्ता के पास से विद्युत विभाग को 61 हजार 436 रुपए की वसूली करनी थी। स्थायी तौर पर कनेक्शन विच्छेद की कार्रवाई किए जाने के बावजूद नए कनेक्शन के लिए बकाया बिजली भुगतान की राशि का भुगतान करना आवश्यक होता है। पर आरोपी उपभोक्ता ने ऐसा ना कर विभाग को राशि का भुगतान नहीं किया। और नियम कायदों की धज्जियां उड़ाते हुए उसने खंभे से गई तार से हुकिंग कर बिजली का कनेक्शन मनमाने तौर पर अपने घर में खींच लिया।विभाग का कहना है कि आरोपी उपभोक्ता ने करीब दो साल तक अवैध कनेक्शन के जरिए बिजली जलाई है। विभाग के आंकलन के मुताबिक करीब 10 हजार रुपए की बिजली आरोपी ने अवैध तरीके से उपयोग में लाया है। जिसके कारण विभाग द्वारा आरोपी उपभोक्ता के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज करा दिया गया है।
^विद्युत विभाग के कनिष्ठ यंत्री की शिकायत पर विद्युत उपभोक्ता क