कांग्रेस ने कसी कमर गंभीरता से लड़ेंगे
नगरीयनिकाय के चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने बेहद गंभीर होकर काम करना शुरू कर दिया है। जशपुर जिले में 4 नगर पंचायत और एक नगर पालिका के चुनाव की जीत को सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस प्रभारी झाड़ूराम गबेल और अनिल अग्रवाल चिंकू ने पार्टी के नेताओं के साथ बैठकों का दौर तेज कर दिया है। कांग्रेस के नगर निकाय प्रभारी यहां प्रत्येक क्षेत्र में घूम कर वहां के कार्यकर्ताओं से संपर्क करने के साथ उनकी राय पर गंभीरतापूर्वक विचार भी कर रही है।
कांग्रेस के प्रदेश सचिव चंद्रशेखर त्रिपाठी ने बताया कि पत्थलगांव नगर पंचायत का चुनाव में अध्यक्ष सहित सभी वार्डों में कांग्रेस का परचम लहराने के लिए पार्टी के नेताओं को मतदाता सूची में नए मतदाताओं के नाम जुड़वाने के काम को पूरी गंभीरता से करने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि शहर में करोड़ों रुपए खर्च होने के बाद भी पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है। इसी तरह मुख्य सड़कों की बदहाली के बाद रात दिन उड़ने वाला धूल का गुबार ने सैकड़ों स्वास्थ्य लोगों को खांसी, सर्दी और अस्थमा का मरीज बना दिया है।
आम लोगों की इन्हीं परेशानियों को लेकर कांग्रेस के नेता जन-जन तक पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि भाजपा के कब्जे वाली पत्थलगांव नगर पंचायत में इस बार राशन कार्डों का निरस्तीकरण, फ्लॉप नल जल योजना, मुख्य सड़कों की बदहाली के अलावा नगर पंचायत में भ्रष्टाचार के मामलों को प्रमुख मुद्दा बनाया जाएगा।
कांग्रेस देगी साफ सुथरी छवि का उम्मीदवार
श्रीत्रिपाठी ने बताया कि यहां अध्यक्ष का पद आदिवासी महिला के लिए आरक्षण होने के बाद कांग्रेस पार्टी ने साफ सुथरी छवि की प्रत्याशी के रूप में पूर्व विधायक रामपुकार सिंह की बहु श्रीमती उर्वशी सिंह के नाम पर ज्यादातर लोगों ने अपनी सहमति दे दी है। यहां जल्द ही पार्टी के प्रमुख नेताओं की बैठक लेकर सर्व सहमति से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के नाम पर मुहर लगा ली जाएगी। उन्होंने बताया कि वार्डों के उम्मीदवारों का चयन के लिए प्रत्येक वार्ड स्तर पर प्रभारी बनाए जा रहे हैं। उन पर स्वच्छ छवि के लोकप्रिय उम्मीदवारों का चयन करने की जिम्मेदारी दी गई है। इनमें से जीत दर्ज कराने वाले चेहरों को कांग्रेस टिकिट देकर चुनाव में जीत को सुनिश्चित करेगी। श्री त्रिपाठी ने बताया कि यहां वार्डों में कांग्रेस पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ने की इच्छा रखने वालो