विवि स्तर से दो छात्राओं का हुअा चयन
सरगुजाविश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आयोजित विश्वविद्यालय स्तरीय पूर्व गणतंत्र दिवस परेड में जशपुर जिले के दो स्वयंसेवकों का चयन अगली प्रतिस्पर्धा के लिए हुआ है। यह प्रतिस्पर्धा 3 से 12 अक्टूबर के बीच राष्ट्रीय सेवा योजना,क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ द्वारा सेंट जोंस होस्टल, आगरा की संगठन व्यवस्था द्वारा आयोजित होगी। शहर के शासकीय विजय भूषण सिंहदेव कन्या महाविद्यालय की बीएससी अंतिम की छात्रा अंजना बाई एवं कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय,गिनाबहार की छात्रा चंद्रावती यादव का चयन हुआ है।
भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ने सरगुजा विश्वविद्यालय से चार स्वयंसेवकों के चयन का दायित्व सौंपा गया था। इकाई स्तर से चयनित स्वयंसेवकों का जिला स्तर पर चयन के बाद 9 स्वयंसेवक सरगुजा विश्वविद्यालय के चयन प्रतिस्पर्धा में भाग लिए। विश्वविद्यालय द्वारा गठित चयन समिति में पुलिस अधीक्षक के प्रतिनिधि के रूप में अंबिकापुर जिला संगठन श्री सिसोदिया. प्रो.पांडेय, जिला संगठक डॉ. विजय रक्षित, वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती जायसवाल, कार्यक्रम अधिकारी श्री राय के अतिरिक्त राष्ट्रीय सेवा योजना, क्षेत्रीय केंद्र भोपाल से युवा अधिकारी गिरिधर उपाध्याय उपस्थित थे।
चयन का मापदंड परेड, कमांड एवं सामान्य ज्ञान के आधार पर किया गया। पूर्व गणतंत्र दिवस के चयन का अंतिम चरण दस दिवसीय शिविर आगरा में आयोजित है। अंतिम चयन प्रकिया में जिले के दो स्वयंसेवक भाग लेंगे। चयन में सफल होने पर 26 जनवरी को दिल्ली के राजपथ की परेड में वे भाग लेंगे।
गर्व है कि स्वयंसेवक हैं
आगराके लिए चयनित स्वयंसेवकों ने बताया कि उन्हें अच्छा लगा कि उनका चयन आगरा के लिए हुआ है। वे अभी से प्रयास करेंगी कि उनका चयन नई दिल्ली के लिए हो जाए। चयन के संबंध में जिला संगठन डॉ. विजय रक्षित ने बताया कि जिले के रासेयो के लिए गौरव का विषय है कि इस क्षेत्र के स्वयंसेवक अपनी उपस्थिति राष्ट्रीय स्तर पर दे रहीं है। इस मामले में शासकीय विजय भूषण सिंहदेव कन्या महाविद्यालय, जशपुर की छात्राओं ने इतिहास रचा है पूर्व में भी इसी कॉलेज की छात्रा पूनम कुजूर नई दिल्ली के गणतंत्र दिवस परेड में भाग ले चुकी हैं। इसके साथ ही कु. रोशनी कुजूर इसी माह अटल बिहारी बाजपेयी साहसिक संस्थान मनाली (हिमाचल प्रदेश) द्वारा आयोजित साहसिक अभियान में