पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 54 वां सर्वेश्वरी समूह स्थापना दिवस का आयोजन

54 वां सर्वेश्वरी समूह स्थापना दिवस का आयोजन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जशपुरनगर| धार्मिकएवं सामाजिक कार्यों में सक्रिय संस्था सर्वेश्वरी समूह 21 सितंबर को 54 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा।

इसकी तैयारियों के लिए समूह के सदस्यों सहित नागरिकों की बैठक हुई। जिसमें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रभात फेरी निकालने का निर्णय लिया गया। यह प्रभात फेरी वाहनों के द्वारा बड़ी संख्या में गम्हरिया आश्रम से सोगड़ा आश्रम, गढ़ागम्हरिया अघोर टेकरी तक करीब 25 किलोमीटर का होगी। साथ ही समूह के द्वारा 21 सितंबर को जिला मुख्यालय के सभी चिकित्सालयों में मरीजों को फल एवं पौष्टिक आहार वितरण का निर्णय भी लिया गया। जिसके साथ ही सदस्यों के द्वारा नगर के सभी देवालय, मस्जिद गिरजाघरों में झाड़ू वितरण किया जाएगा। इस वर्ष दृष्टिबाधित स्कूल बाधरकोना के सभी विद्यार्थियों को स्थापना दिवस पर संस्था में लाकर सम्मानित करने एवं वस्त्र वितरण करने का निर्णय भी लिया गया। स्थापना दिवस समारोह की व्यवस्था अन्य कार्यक्रमों के लिए समूह के सदस्यों नागरिकों को जिम्मेदारी भी सौंपी गई।

बैठक में मौजूद समिति के सदस्य।