भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 20 को
जशपुरनगर| अखिलविश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज, हरिद्वार द्वारा आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 20 सितंबर को जशपुर जिले में आयोजित होगी। इस साल इस परीक्षा में 6 हजार से ज्यादा विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। जिला संयोजक ने बताया कि यह परीक्षा विद्यार्थियों के नैतिक, चारित्रिक, सांस्कृतिक एवं बौद्धिक विकास के लिए काफी उपयोगी है। साथ ही एवं यह परीक्षा भारतीय संस्कृति को जीवन में समावेश करने की प्रेरणा देती है। परीक्षा के विषय काफी रोचक एवं ज्ञानवर्धक है। परीक्षा में सभी प्रश्न ऑब्जेक्टिव रहेंगे, जिसमें एक प्रश्न के चार विकल्प होंगे। यह परीक्षा आजकल की आधुनिक परीक्षा प्रणाली ओएमआर सीट में ली जाएगी। परीक्षा तैयारी के लिए प्रतिभागियों को पहले ही पुस्तक वितरण किया जा चुका है। ज्ञात हो कि यह परीक्षा हर साल आयोजित की जाती है, जिसमें जिला एवं विकासखंड स्तर पर प्रथम, द्वितीय, तृतीय का पुरस्कार भी दिया जाता है। ज्ञात हो कि यह परीक्षा सन 1994 को भोपाल से मात्र 2 हजार बच्चों से शुरू की गई थी और 20 साल पूरे होने पर इस परीक्षा में देश के करीब 70 लाख से ज्यादा विद्यार्थी भाग ले रहे हैं।