बन कर तैयार होने से पहले आई दरार
खारीबहारसे लैलूंगा तक 44 करोड़ की लागत से 44 किलोमीटर तक स्टेट हाईवे का निर्माण किया जा रहा है। अभी सड़क बनी भी नहीं है और उसकी सुरक्षा के लिए बनाए गए गार्ड वाल में दरारें दिखने लगी हैं। इस सड़क का निर्माण लोक निर्माण विभाग की देखरेख में ठेकेदार से कराया जा रहा है। पर ठेकेदार द्वारा गुणवक्ताहीन काम कराने का नतीजा सामने है।
प्रति किलोमीटर एक करोड़ की लागत से बनने वाली इस सड़क की सुरक्षा की दृष्टि से कई जगह गार्ड वाल बनाए गए हैं। जिससे सड़क के किनारे की मिट्टी कटकर बहने से बचे। पर बरडिह के पास बनाए गए तटबंध में महज 15 दिन में ही दरारें दिखने लगीं। जिससे इसकी गुणवत्ता का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। लोगों का आरोप है की इसके निर्माण के समय ही गुणवत्ताहीन होने की शिकायत की गई थी। पर उसका कुछ असर नहीं हुआ। संबंधित इंजीनियर के मौके पर रहते तक तो काम ठीक किया जाता था, पर उनके दूसरे जगह चल रहे काम को देखने जाने के दौरान ठेकेदार की मनमानी चलती थी। जिसका नतीजा अब सबके सामने है। इंजीनियर गार्ड वाल को तोड़कर ठेकेदार द्वारा नया बनाने की बात कह रहे हैं।
गार्ड वॉल में आई दरारा को देखते ग्रमीण
Q. इस सड़क में कितने गार्ड वाल बने हैं एवं बनने हैं
^यह तो निश्चित मालूम नहीं है। इस सड़क के खारी बहार से सरईटोला 12 किलोमीटर की दूरी मेरे क्षेत्र में आता है। जहां यही एक मात्र गार्ड वाल निर्माण किया गया है।
Q. निर्माण के पखवाड़े भर में टूट-फूट दिखने लगी,आपने गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिया
^ऐसी बात नहीं है। मै जब भी मौके में था पूरी गुणवत्ता से कार्य कराया। संभवतः अन्य जगह के कार्यों को देखने जाने के दौरान ठेकेदार द्वारा स्तर ही कार्य कराया गया होगा।
Q. इस पर क्या कार्रवाई करेंगे
^इसे तोड़ वाकर नया गार्डवाल बनवाया जाएगा।