- Hindi News
- संकुल समन्वयक को ही जान से मारने की धमकी
संकुल समन्वयक को ही जान से मारने की धमकी
जशपुरनगर. विकासखंडबगीचा में संकुल समन्वयक को स्कूल का निरीक्षण करना उसके बाद उसे शोकॉज नोटिस देना महंगा पड़ गया।जिस शिक्षक को नोटिस थमाया था। वह शिक्षक संकुल समन्वयक पर हाथापाई कर जान से मारने की धमकी दी। इससे भयभीत संकुल समन्वयक ने उच्चाधिकारियों को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित संकुल समन्वयक ने थाना प्रभारी को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार घटना 17 सितंबर को बगीचा विकासखंड के बीआरसी केके राठौर और किशोर गुप्ता आकस्मिक निरीक्षण के लिए निकले हुए थे। निरीक्षण के दौरान उन्हें प्राथमिक शाला सेंदवार बंद मिलने पर वहां के शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया।इससे क्षुब्ध वहां के शिक्षक बरसाती लाल मांझी ने संकुल समन्वयक के कार्यालय में पहुंच कर उसे गाली गलौज करते हुए मारपीट पर उतर अाया।जिससे वहां मौजूद लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत करवाया।संकुल समन्वयक ने शिक्षक मांझी के खिलाफ शिकायत पत्र देते हुए थाना प्रभारी बगीचा एवं उच्चाधिकारियों को अपना आवेदन प्रस्तुत कर उक्त शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।