पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 25 किमी की निकलेगी प्रभात फेरी

25 किमी की निकलेगी प्रभात फेरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सर्वेश्वरीसमूह के 54 वें स्थापना दिवस पर रविवार की सुबह प्रभात फेरी निकाली जाएगी। प्रभात फेरी कुल 25 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। इसके अलावा कई धार्मिक कार्यक्रम भी होंगे। समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। आयोजन को लेकर समूह के सदस्य जुटे हुए हैं।

सर्वेश्वरी समूह की स्थापना अवधूत भगवान राम ने 21 सितंबर 1961 को सर्वेश्वरी काशी में की थी। समूह की विभिन्न शाखाएं देश के अलावा विदेशों में भी कार्यरत हैं। अपाहिज एवं कुष्ठ रोगियों की सेवाएं आदर्श विवाह, चिकित्सा सेवा सहित सर्वेश्वरी समूह 19 सूत्रीय कार्यक्रमों का संचालन करता है। स्थापना के बाद लगभग ढाई लाख कुष्ठ रोगियों के पूर्ण उपचार के लिए समूह का नाम 1998 में गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकार्ड में भी दर्ज हो चुका है। स्थापना दिवस को अघोर साधक एक त्योहार के रूप में मनाते हैं। स्थापना दिवस की तैयारी पूरी हो चुकी है। इसके जिले के अलावा प्रदेश के अन्य शहरों, झारखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार अन्य राज्यों से भक्त यहां पहुंच चुके हैं।

वामदेव पीठ गम्हरिया आश्रम से सुबह 5 बजे प्रभात फेरी निकाली जाएगी, जिसमें दोपहिया और चार पहिया वाहनों का लंबा काफिला रहेगा। प्रभात फेरी आश्रम से सती उद्यान पहुंचेगी। वहां सती चौरा में आश्रम के आचार्यों द्वारा सती माता की पूजा-अर्चना कर सर्वेश्वरी समूह का ध्वजारोहण होगा। यहां से प्रभात फेरी सोगड़ा आश्रम भी जाएगी। वहां से वापस आने के बाद गुरू पूजन सफल योनि का पाठ कर प्रसाद वितरण किया जाएगा। इस मौके पर संगोष्ठी का भी आयोजन होगा। इसके बाद दोपहर 3 बजे शहर के मंदिर, मस्जिद, गिरजाघर सहित अन्य धर्म स्थलों में झाड़ू वितरण किया जाएगा।

इस कार्यक्रम के बाद सर्वेश्वरी समूह के सदस्य शहर के अस्पतालों में भर्ती मरीजों को फल, दूध ब्रेड का वितरण करेंगे। स्थापना दिवस समारोह की शाम से गम्हरिया आश्रम में भजन-कीर्तन का दौर शुरू हो जाएगा, जो देर रात तक चलेगा। इसके अलावा इस साल बादर कोना के दृष्टिबाधित स्क्ूलों के बच्चों को संस्था लाकर उन्हें सम्मानित किया जाएगा एवं वस्त्र वितरण किया जाएगा।