पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कार्यकर्ताओं की काउंसिलिंग 1 को

कार्यकर्ताओं की काउंसिलिंग 1 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुख्यचिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा महिला बहुद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्रशिक्षण सत्र अक्टूबर 2014 के लिए दावा-आपत्ति के बाद पात्रों की सूची का प्रकाशन किया गया है। जिसे कार्यालय के सूचना बोर्ड पर लगा दिया गया है। साथ ही जिले की वेबसाइट पर भी अपलोड किया गया है।

इसके अलावा सभी बीएमओ को भी सूची को मेल कर दिया गया है। मान्य आवेदकों की काउंसिलिंग 1 अक्टूबर को यहां के नर्सेस प्रशिक्षण केंद्र में सुबह 11 से शाम 5 बजे तक होगी। जिसमे 12 वीं के प्राप्तांक के प्रतिशत के आधार पर अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग के लिए छग महिला बहुद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता पाठ्यक्रम प्रवेश नियम 2011 के बिंदू क्रमांक 8(8) के तहत श्रेणीवार आनुपातिक रूप से 1 सीट के लिए न्यूनतम 05 अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग के लिए उनके स्वयं के व्यय पर बुलाया गया है। अनारक्षित वर्ग में 71.80 प्रतिशत तक, अजा वर्ग में 64.00 प्रतिशत तक, अजजा वर्ग में 61.60 प्रतिशत तक एवं अपिव वर्ग में 68.60 प्रतिशत तक प्राप्तांक वाले अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। अरिष्ट कार्यक्रम समन्वयक मितानिन कार्यक्रम के द्वारा प्राप्त 10 वां चरण मितानिन प्रशिक्षण प्राप्त किए मितानिनों की सूची के आधार पर सभी मितानिनों को एवं सभी शासकीय सेवकों को काउंसिलिंग के लिए बुलाई गई है। 10 वां चरण प्रशिक्षण प्राप्त मितानिनों की सूची भी जशपुर एनआईसी में अपलोड करा दी गई है एवं बीएमओ को सूची उपलब्ध करा दी गई है।