- Hindi News
- स्ट्रीट लाइट सफाई की व्यवस्था करें दुरूस्त
स्ट्रीट लाइट सफाई की व्यवस्था करें दुरूस्त
जशपुरनगर. शहरकी बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था सही हो, इसके लिए नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने नगर पालिका के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए हैं। श्री जूदेव ने बीते दिनों नगर पालिका में शहर के सभी वार्डों के पार्षद, सीएमओ अन्य अधिकारियों की बैठक ली थी। जिसमें उन्होंने कहा कि शहर के सभी वार्डों में लगी स्ट्रीट लाइट को देखें कि वे सही हैं या खराब। जहां स्ट्रीट लाइट खराब हो, या नहीं जल रही हो, वहां उचित व्यवस्था की जाए। जिससे शहर की सड़कों और मुख्य चौक-चौराहों पर समुचित प्रकाश हो। श्री जूदेव ने अधिकारियों से कहा कि शहर के सभी वार्डों एवं मुख्य चौक-चौराहों में कचरा डब्बा की व्यवस्था की जाए। जिससे लोग डब्बे में ही कचरा फेंके और कचरा इधर-उधर बिखरे। शहर के सभी वार्डों एवं मुख्य स्थानों में बनाई गई नालियों को ढकने की व्यवस्था की जाए। श्री जूदेव ने निर्देश दिया कि पशुओं की वजह से यातायात व्यवस्था बाधित हो, इसके लिए शहर में बनाए गए कांजी हाऊस का नियमित रूप से उपयोग हो। शहर की सड़कों पर जमावड़ा लगाए आवारा पशुओं को उसमें डाला जाए और पशु मालिकों पर जुर्माना लगाया जाए।
इसके अलावा नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री जूदेव ने कहा कि ऐसी शिकायतें मिल रहीं हैं कि नगर पालिका में कुछ धनराशि लेकर शहर में आए बाहरी लोगों के राशन कार्ड एवं वोटर आईडी बनाए जाते हैं। बिना अनुमति और गलत तरीके से लोगों को कोई पहचान नहीं दिया जाना चाहिए।