शादी का झांसा, युवती से दुष्कर्म
जशपुरनगर. 24वर्षीय युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीडि़ता के रिर्पोट पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटना पत्थलगांव गांव थाना क्षेत्र के ग्राम पालीडीह की है। इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बहिरकेला घरघोड़ा निवासी तुलेश्वर डनसेना पिता नयन सिंह पत्थलगांव थाना क्षेत्र के कछार गांव की 24 वर्षीय युवती को शादी का झांसा देकर जनवरी 2014 में उसके साथ दुष्कर्म किया था। इसके बाद आरोपी ने किसी अन्य युवती के साथ शादी कर ली।जिस पर पीडि़ता ने आरोपी के खिलाफ पत्थलगांव थाने में मामला दर्ज कर दिया।
पुलिस ने पीड़िता के रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ धारा 376,506 का मामला दर्ज कर लिया है।