2 को शुष्क दिवस
जशपुरनगर. शासनने 2 अक्टूबर गांधी जयंती को शुष्क दिवस घोषित किया गया है। जिले की सभी देसी, विदेशी मदिरा दुकानें, मद्य भंडारण, एवं कमांडेंट-81, बीएन सीआरपीएफ जशपुर को स्वीकृत एफएल 8 लाइसेंस को 1 अक्टूबर की रात 10 बजे से 3 अक्टूबर की सुबह 10 बजे तक पूर्णतः बंद रखने का आदेश दिया गया है। कलेक्टर हिमशिखर गुप्ता ने इस आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं। यदि किसी के द्वारा पालन नहीं किया जाता तो कार्रवाई होगी।