दावा-आपत्ति 30 तक
जशपुरनगर. नगरीयनिकाय चुनाव के लिए मतदाता सूची तैयार करने के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है। इसके तहत अब 30 सितंबर की दोपहर 3 बजे तक दावा-आपत्ति की जा सकती है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी आईएल ठाकुर ने बताया है कि संशोधित कार्यक्रम के अनुसार प्राप्त दावों एवं आपत्तियों के निपटारे की अंतिम तारीख 8 अक्टूबर निर्धारित है। वार्ड वार अनुपूरक सूचियां 13 अक्टूबर तक तैयार की जाएंगी। जिनका मुद्रण 17 अक्टूबर तक कर अनुपूरक सूचियों को मूल सूचियों के साथ 20 अक्टूबर तक जोड़ा जाएगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 22 अक्टूबर को किया जाएगा।