पर्व में बिजली की परेशानी
जशपुरनगर. प्रदेशमें जीरो पॉवर कट होने के बावजूद अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। यहां तक कि जिला मुख्यालय भी इससे अछूता नहीं है। शहर में आए दिन बिजली की आंख-मिचौली चल रही है। इन दिनों नवरात्रि पर्व की धूम मची हुई है। पर पर्व के दौरान भी बिजली गुल हो जा रही है। शुक्रवार की शाम बिजली टोली, चीर बगीचा, दरबारी टोली, सिंचाई कॉलोनी सहित शहर के कई हिस्सों में बिजली गुल हो गई थी। करीब एक घंटे तक इन क्षेत्रों में बिजली गुल रही। शनिवार की दोपहर एक घंटे बिजली गुल हो गई थी। बार-बार बिजली गुल होने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
सरकारी सहित कई निजी कार्यालयों के कार्य भी इससे प्रभावित हो रहे हैं।