पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लिपिकों को मिलेगा लेखा, स्थापना, वित्त का प्रशिक्षण

लिपिकों को मिलेगा लेखा, स्थापना, वित्त का प्रशिक्षण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लिपिकों को मिलेगा लेखा, स्थापना, वित्त का प्रशिक्षण

जशपुरनगर| लिपिकीयसंबंधित शासकीय कार्यों को गुणवत्तापूर्ण समय पर निष्पादन के लिये लिपिकों को स्थापना, लेखा, वित्त सहित मूलभूत विषयों पर दो चरणों में प्रशिक्षण दिया जायेगा। कलेक्टर हिम शिखर गुप्ता की अध्यक्षता में 1 दिसम्बर को आयोजित जिला स्तरीय संयुक्त पदामर्शदात्री समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया था। इस निर्णय के परिपालन में कलेक्टर के निर्देश अनुसार सभी कार्यालयों के स्थापना लिपिकों एवं वित्त, लेखा लिपिकों को प्रशिक्षण देने के लिये अपर कलेक्टर द्वारा सभी कार्यालय प्रमुखों को पत्र जारी कर दियाहै। 17 दिसम्बर को जिला स्तरीय लिपिकों को प्रशिक्षण दिया जायेगा। 19 दिसम्बर को समस्त तहसील, ब्लॉक एवं अन्य कार्यालयों के लेखा एवं स्थापना लिपिकों को प्रशिक्षण दिया जायेगा





यह प्रशिक्षण शासकीय बालक उच्चतर विद्यालय जशपुर के सभा कक्ष दोपहर 12 बजे से होगा।