पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इलाके को नहीं छोड़ रहे हाथी

इलाके को नहीं छोड़ रहे हाथी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंबिकापुर| केपीजमड़ी के जंगलों में अठारह हाथियों के दल ने डेरा जमा लिया है। इलाका उनके लिए बेहतर होने से यहां से उनके जल्द जाने की संभावना नहीं है। इधर मंगलवार की रात हाथियोें ने जमड़ी के पास फसलों को काफी नुकसान पहंुचाया है।

गौरतलब है कि करीब 24 हाथियों का दल जशपुर क्षेत्र से यहां पहंुचा है। इससे पहले इस दल के छह हाथी दूसरी ओर चले गए वहीं बाकी हाथी बतौली, बांसाझाल होते हुए लंुड्रा की ओर पहंुच गए हैं। इसी दल का एक बच्चा सोमवार की रात जमड़ी के पास आसनहियापारा में एक सूखे कुएं में गिर गया था। इसे ग्रामीणोंं ने किसी तरह निकाला तो उसने एक महिला पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हाथी मंगलवार की रात जमड़ी की ओर पहंुचे। उन्होंने इलाके में लगी धान की फसल को काफी नुकसान पहंुचाया। रातभर फसल खाने के बाद हाथी तड़के वापस उसी जंगल में लौट आए। इलाके के रेंजर जीबी राम का कहना है कि हाथी अभी हफ्तों यहां रुक सकते हैं। उनके लिए इलाके में पर्याप्त भोजन-पानी है। साल 2010 में जब हाथियों का दल इस इलाके में आया था तो वह भी करीब एक माह तक यहां डटा रहा।

ग्रामीणोंने घर छोड़ा- जमड़ीसे लगे आसनहियापारा में सोमवार को महिला पर हाथी द्वारा किए गए हमले से इलाके के लोग दहशत में हैं। बड़ी संख्या में हाथियों के पास के जंगल में डेरा डालने से कई ग्रामीण परिवार ने खौफ में अपना घर छोड़ दिया है।





परिवार समेत वे लोग सुरक्षित स्थानों की ओर चले गए हैं। वन विभाग भी इलाके में हाथियों के मूवमेंट पर नजर रखे हुए है।