- Hindi News
- 99.18 प्रतिशत चावल जमा, शेष जमा करने पर ही डीओ कटेगा
99.18 प्रतिशत चावल जमा, शेष जमा करने पर ही डीओ कटेगा
जशपुरनगर|कलेक्टर हिमशिखर गुप्ता ने गुरूवार को जिला कार्यालय के सभा कक्ष में जिले के राइस मिलरों की बैठक लेकर कस्टम मिलिंग के चावल जमा करने की स्थिति की समीक्षा की। बैठक में बताया गया कि पिछले वर्ष 15 लाख 53 हजार 772 क्विंटल धान का डीओ जारी किया गया था, जिसके विरुद्ध 15 लाख 50 हजार 247 क्विंटल धान का उठाव किया गया।
कस्टम मिलिंग के तहत 10 लाख 43 हजार 297 क्विंटल चावल जमा किया जाना था, जिसके विरुद्ध 10 लाख 34 हजार 765 क्विंटल चावल जमा हो गया है। जमा के लिये 20 हजार 500 क्विंटल चावल शेष है। इस तरह 99.18 प्रतिशत कस्टम मिलिंग चावल जमा हो गया है। कलेक्टर ने चावल जमा करने के लिये संबंधित 08 मिलरों को जल्द चावल जमा करने के निर्देश देते हुए कहा है कि तभी वर्तमान में धान उठाव के लिये डीओ मिलेगा। उल्लेखनीय है कि जिले में 31 मिलर हैं। वर्तमान में समितियों से धान उठाव के लिये 21 मिलरों का पंजीयन कर लिया गया है। समर्थन मूल्य पर अब तक 2141 मैट्रिक धान की खरीदी हो चुकी है।
इसमें से 833 मे. टन का डीओ काट दिया गया है और मिलरों द्वारा 438 मे0 टन धान का उठाव कर लिया गया है। बैठक में खाद्य अधिकारी दिलेश्वर प्रसाद, जिला विपणन अधिकारी अकबर यासिनी, जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम ललित प्रसाद पैकरा और जिले के राइस मिलर उपस्थित थे।