पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 21 बकायादारों का कटा कनेक्शन, हजारों रुपए की हुई वसूली

21 बकायादारों का कटा कनेक्शन, हजारों रुपए की हुई वसूली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिजलीबिल का भुगतान नहीं करने वालों की खैर नहीं, विभाग ने लंबे समय से बिजली बिल का भुगतान नहीं करने वाले बकायादारों के कनेक्शन काटना शुरू कर दिया है। करोड़ से भी अधिक की वसूली के लिए विद्युत मंडल ने कई उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे हैं।जशपुर संभाग में बिजली विभाग ने अब उन उपभोक्ताओं के खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है, जो वर्षों से बिजली बिल नहीं पटा रहें हैं। बिना भुगतान के वे बिजली का उपयोग कर रहें हैं।

संभाग में हजारों उपभोक्ता ऐसे हैं, जो वर्षों से बिजली बिल का भुगतान नहीं किए हैं। बाकायदा इन्हें बकाया का नोटिस हर माह विभाग के द्वारा भेजा जाता है, लेकिन ऐसे उपभोक्ता बिजली बिल का भुगतान में में रुचि नहीं ले रहे हैं। जिससे पूरे संभाग में लगभग 3 करोड़ रुपए से भी अधिक का बिल बकाया है। जिसे वसूल करने के लिए विभाग ने कनेक्शन काटना कड़ाई से वसूली करना प्रारंभ कर दिया है। बिजली विभाग के बकायादारों का एकल बत्ती कनेक्शन से लेकर छोटे-मोटे उद्योग, घरेलू कनेक्शन का बिल बकाया है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कई बार बिजली बिल के भुगतान के लिए नोटिस दिया गया। इसका असर नहीं होने पर अब विभाग ऐसे उपभोक्ताओं पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई कर रहा है। जशपुर के कनिष्ठ यंत्री एसके भगत ने बताया कि बकाया राशि की वसूली के लिए अभियान चला कर ऐसेे उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा रहें है। उनसे बिल का भुगतान वसूल होने पर ही दोबारा कनेक्शन दिए जा रहें हैं। श्री भगत ने बताया कि यदि विभाग के द्वारा लाइन विच्छेद कर देने के बाद कोई बकायादार अपने पड़ोसियों से उधार में कनेक्शन लेकर अपने घर में बिजली का उपयोग करता है तो उन पर भी कार्रवाई होगी। इसके लिए विभाग की टीम समय-समय पर जांच करेगी। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि उधार में कनेक्शन देने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

विभाग ने काटे 21 उपभोक्ताओं के लाइन

विभागने दुलदुला पतराटोली में अभियान चलाते हुए ऐसे 21 उपभोक्ताओं के लाइन विच्छेद किए हैं जिनसे विभाग को 1 लाख 8400 रुपए की बकाया राशि वसूल करनी थी।सहायक यंत्री एसके भगत ने बताया कि कनिष्ठ यंत्री श्रीमती हेमलता भगत एवं उनकी टीम के द्वारा सघन लाईन विच्छेदन की कार्रवाई की है। इस दौरान उन्होंने 9 उपभोक्ताओं से हजारों रुपए की वसूली भी की है।जिससे उनका लाईन विच्छेदन होने से बच गया।

^ल